Bilibili को लेकर सही जानकारी। Source. Bilibili
टेक्नॉलजी

YouTube को टक्कर देने उतरा चीन का ये वीडियो प्लेटफॉर्म, 1,000 व्यूज पर 60 रुपए देने की खबर से मचा हंगामा

Bilibili Monetization: YouTube के बाद अब दुनियाभर के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए चीन का फेमस वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म Bilibili घरेलू बाजार से बाहर निकलकर ग्लोबल मार्केट में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

सिमरन सिंह

Bilibili Global Launch: YouTube के बाद अब दुनियाभर के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए चीन का फेमस वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म Bilibili घरेलू बाजार से बाहर निकलकर ग्लोबल मार्केट में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को 1,000 व्यूज पर करीब $0.70 यानी लगभग 60 रुपए देने की योजना बना रहा है। ऐसे में अगर यह आंकड़ा आधिकारिक तौर पर लागू होता है तो YouTube समेत दूसरे वीडियो प्लेटफॉर्म्स के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।

1 मिलियन व्यूज पर मिल सकते हैं करीब 65 हजार

जानकारी के लिए बता दें कि Bilibili लंबे समय से चीन में गेमिंग, एनीमेशन और क्रिएटर कम्युनिटी के बीच काफी फेमस रहा है। वहीं अब कंपनी इसमें अंतरराष्ट्रीय दर्शकों और क्रिएटर्स को जोड़ने पर फोकस कर रही है। जिसमें RT की X पर शेयर की गई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर 1,000 व्यूज के लिए औसतन $0.70 का भुगतान किए जाने की चर्चा हो रही है। इस हिसाब से किसी वीडियो को 10 लाख व्यूज मिलने पर कमाई करीब $700 यानी 65,000-66,000 रुपए तक पहुंच सकती है। लेकिन यहां एक जरूरी बात यह है कि यह आंकड़ा अभी आधिकारिक फिक्स्ड रेट नहीं है।

Bilibili ने पेआउट पर नहीं लगाई आधिकारिक मुहर

कंपनी के आधिकारिक क्रिएटर प्रोग्राम डॉक्यूमेंटेशन में किसी निश्चित CPM या RPM की पुष्टि नहीं की गई है। Bilibili ने इसको लेकर जानकारी दी है कि क्रिएटर की वास्तविक कमाई ऑडियंस की लोकेशन, विज्ञापन की मांग, वीडियो कैटेगरी और उपलब्ध मोनेटाइजेशन प्रोडक्ट्स जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है। इसके अलावा फर्जी व्यूज, इनवैलिड ट्रैफिक या रिफंड जैसी स्थितियों में कमाई प्रभावित हो सकती है। इसलिए फिलहाल $0.70 वाले आंकड़े को संभावित कमाई के तौर पर देखना ही बेहतर माना जा रहा है।

सिर्फ 100 सब्सक्राइबर से शुरू हो सकता है मोनेटाइजेशन

Bilibili को लेकर एक खास बात यह भी बताई जा रही है कि शुरुआती मोनेटाइजेशन शर्तें में यह YouTube के मुकाबले आसान बनाया गया है। जिसमें प्लेटफॉर्म पर आवेदन के लिए कम से कम 100 सब्सक्राइबर और 2,000 वैलिड पब्लिक व्यूज जरूरी बताए गए हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि शर्तें पूरी होते ही कमाई शुरू हो जाएगी। प्लेटफॉर्म कंटेंट की ओरिजिनलिटी, कॉपीराइट और कम्युनिटी गाइडलाइंस की जांच के बाद ही मोनेटाइजेशन की अनुमति देता है। जिसमें बोट्स या खरीदे गए व्यूज के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

ग्लोबल क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका, लेकिन जल्दबाजी ठीक नहीं

देखा जा रहा है कि Bilibili अपनी इंटरनेशनल ऐप को नए रूप में पेश करने, अंग्रेजी वेबसाइट तैयार करने और अमेरिका, यूरोप, जापान व लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में कम्युनिटी मैनेजर्स की भर्ती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। साथ ही ब्रांड्स और क्रिएटर्स को जोड़ने के लिए इन-बिल्ट मार्केटप्लेस पर भी काम किया जा रहा है। ऐसे में Bilibili क्रिएटर्स के लिए कमाई का एक नया विकल्प जरूर बन सकता है। लेकिन अभी YouTube छोड़ने का फैसला जल्दबाजी होगा क्योंकि $0.70 प्रति 1,000 व्यूज वाला दावा आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया गया है। ऐसे में आने वाले समय में कंपनी की ग्लोबल पॉलिसी और वास्तविक पेआउट तस्वीर को और साफ तौर पर देखना अभी बाकी है।

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा