iPhone से तस्वीर खीचना इस तरह से होगा सही। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

होली पर iPhone से कैप्चर करें बेहतरीन फोटो और वीडियो, अपनाएं ये खास टिप्स

होली के पलों को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। इन सेटिंग्स की मदद से आपको सिनेमैटिक शॉट्स भी मिलेंगे और वीडियो एडिटिंग भी आसान हो जाएगी।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: रंगों का त्योहार होली आ चुका है और इस खास मौके पर लोग खूबसूरत फोटो और शानदार वीडियो कैप्चर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अगर आपके पास iPhone है, तो आप कुछ स्पेशल सेटिंग्स अपनाकर अपने होली के पलों को और भी ज्यादा यादगार बना सकते हैं। इन सेटिंग्स की मदद से आपको सिनेमैटिक शॉट्स भी मिलेंगे और वीडियो एडिटिंग भी आसान हो जाएगी।

स्लो-मोशन वीडियो से बढ़ाएं होली का मजा

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन में स्लो-मोशन वीडियो शूट करने का फीचर मिलता है, लेकिन iPhone का स्लो-मोशन मोड बेहद शानदार होता है। अगर आपके पास Apple के फ्लैगशिप मॉडल हैं, तो आप 4K 120 FPS पर स्लो-मोशन वीडियो शूट कर सकते हैं।

स्लो-मोशन में किन शॉट्स को कैप्चर करें?

  • रंग लगाने के मोमेंट्स
  • गुलाल उड़ाने के शानदार शॉट्स
  • पानी से खेलते हुए खास पल

इसके अलावा, सिनेमैटिक मोड का उपयोग करके आप अपने वीडियो को और भी अधिक प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं। यह फीचर बैकग्राउंड को ब्लर कर सब्जेक्ट को ज्यादा शार्प बनाता है, जिससे वीडियो में एकदम फिल्मी टच आता है।

बेहतरीन एडिटिंग के लिए ProRAW मोड में करें शूट

अगर आप अपने फोटो और वीडियो को एडिट करना पसंद करते हैं, तो हमेशा ProRAW मोड में शूट करें। ProRAW मोड की मदद से आप अपनी फुटेज पर बेहतर कंट्रोल रख सकते हैं और बाद में उसे मनचाहा लुक दे सकते हैं।

ProRAW मोड के फायदे:

  • बेहतर एडिटिंग कंट्रोल
  • हाई क्वालिटी इमेज और वीडियो
  • होली के कलरफुल मोमेंट्स को और खूबसूरत बनाएं

पोर्ट्रेट मोड में लें परफेक्ट होली फोटो

अगर आप होली पर लोगों की शानदार तस्वीरें लेना चाहते हैं, तो पोर्ट्रेट मोड सबसे बेहतर विकल्प रहेगा। इस मोड में बैकग्राउंड ब्लर हो जाता है, जिससे चेहरे पर लगे रंग ज्यादा शानदार दिखते हैं। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

पोर्ट्रेट मोड का सही इस्तेमाल कैसे करें?

  • धूप में फोटो लें, जिससे कलर्स ब्राइट दिखें
  • बैकग्राउंड सिंपल रखें, ताकि सब्जेक्ट उभरकर आए
  • कैमरा को सही एंगल पर होल्ड करें, जिससे परफेक्ट फ्रेमिंग हो

iPhone का सही इस्तेमाल

अगर आप इस होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो iPhone की इन खास सेटिंग्स को अपनाकर शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। स्लो-मोशन, सिनेमैटिक मोड, ProRAW और पोर्ट्रेट मोड का सही उपयोग करके आप अपने होली के खूबसूरत पलों को हमेशा के लिए सहेज सकते हैं।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?