कैनवा ने पेश किया Offline Mode, फोटो- AI 
टेक्नॉलजी

Canva का बड़ा धमाका: अब बिना इंटरनेट भी बना पाएंगे धांसू डिजाइन, जानें नया 'Offline Mode' कैसे करेगा काम

Canva Offline Mode: कैनवा ने अपना नया 'ऑफलाइन मोड' रोलआउट कर दिया है। अब यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी 14 दिनों तक डिजाइन बना और एडिट कर सकेंगे। जानें पूरी प्रक्रिया।

अमन उपाध्याय

Canva Offline Mode New Feature: ग्राफिक डिजाइनिंग की दुनिया में क्रांति लाने वाले प्लेटफॉर्म Canva ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बेहद खास फीचर 'ऑफलाइन मोड' लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर के आने से अब यूजर्स को डिजाइनिंग या एडिटिंग के लिए हर वक्त इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी का कहना है कि यह उनकी ग्लोबल यूजर कम्युनिटी द्वारा सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट किए जाने वाले फीचर्स में से एक था, जिसे अब अमली जामा पहनाया जा रहा है।

इन यूजर्स को होगा फायदा

कैनवा का यह नया फीचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो अक्सर ऐसी जगहों पर काम करते हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होती है। इसमें स्टूडेंट्स, एंटरप्रेन्योर्स, एजुकेटर्स और प्रोफेशनल्स शामिल हैं। चाहे आप ट्रैवल कर रहे हों, किसी ऐसी क्लास में हों जहां नेटवर्क की समस्या है, या अपने डेली कम्यूट के दौरान काम करना चाहते हों, अब आपका काम नहीं रुकेगा। यह फीचर क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी के बीच आने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए डेवलप किया गया है।

14 दिनों तक ऑफलाइन काम करने की सुविधा

कैनवा ने बताया है कि ऑफलाइन सपोर्ट इनेबल करने के बाद यूजर्स बिना किसी इंटरनेट एक्सेस के लगातार 14 दिनों तक अपने डिजाइन बना और एडिट कर सकते हैं। हालांकि, इस फीचर का लाभ उठाने के लिए एक छोटी सी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

बिना इंटरनेट चलेगा कैनवा, फोटो- AI

इंटरनेट कनेक्टिविटी जाने से पहले यूजर्स को उस विशेष डिजाइन पर जाकर 'ऑफलाइन उपलब्ध कराएं' विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आप सपोर्टेड डिवाइस और फॉर्मेट में बिना इंटरनेट के भी एडिटिंग जारी रख पाएंगे।

कैसे काम करेगा ऑटोमैटिक सिंक फीचर?

ऑफलाइन मोड की सबसे बड़ी खासियत इसका 'स्मार्ट सिंक' फीचर है। जब आप ऑफलाइन रहकर अपने डिजाइन में कोई बदलाव करते हैं, तो वे आपके डिवाइस में सेव हो जाते हैं। जैसे ही आपका डिवाइस दोबारा एक सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन से जुड़ता है, आपके द्वारा किए गए सभी बदलाव अपने आप क्लाउड पर सिंक हो जाएंगे। इसका मतलब है कि आपको मैन्युअल रूप से डेटा अपडेट करने की चिंता नहीं करनी होगी।

बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के उपलब्ध

अच्छी खबर यह है कि कैनवा का यह शानदार फीचर सभी यूजर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी ने इस फीचर की घोषणा इस साल की शुरुआत में हुए 'कैनवा क्रिएट' इवेंट में की थी और अब इसे चरणबद्ध तरीके से सभी के लिए रोलआउट किया जा रहा है। यह कदम निश्चित रूप से उन डिजाइनर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण अपनी डेडलाइन मिस कर देते थे।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग आज आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Summit 2026 में दिखेगी जयपुर की नवाबी झलक, 300 कारीगरों ने तैयार की सोने-चांदी की चमचमाती विशेष कटलरी

BRICS 2026: पीएम नरेंद्र मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात की तैयारी शुरू, चीनी राजदूत बोले- संबंधों को बढ़ाएंगे आगे

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी