WhatsApp में कैसे Blue Trick का करें पता। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

WhatsApp पर ब्लू टिक क्यों नहीं दिखता? जानिए इसके पीछे की वजहें

WhatsApp पर ब्लू टिक यह संकेत देता है कि आपके भेजे गए मैसेज को रिसीवर ने पढ़ लिया है। लेकिन कई बार यूजर्स को यह समस्या होती है कि मैसेज भेजने के बाद भी ब्लू टिक नजर नहीं आता।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: Meta के लोकप्रिय चैटिंग ऐप WhatsApp ने निजी और पेशेवर बातचीत को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई है। WhatsApp पर ब्लू टिक यह संकेत देता है कि आपके भेजे गए मैसेज को रिसीवर ने पढ़ लिया है। लेकिन कई बार यूजर्स को यह समस्या होती है कि मैसेज भेजने के बाद भी ब्लू टिक नजर नहीं आता। आइए जानें कि ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे के कारण क्या हैं।

ब्लू टिक दिखने के सामान्य नियम

WhatsApp का रीड रिसिप्ट फीचर यह सुनिश्चित करता है कि मैसेज पढ़ा गया है। यदि मैसेज डिलीवर और पढ़ा गया हो, तो ब्लू टिक दिखाई देता है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में यह फीचर काम नहीं करता।

ब्लू टिक न दिखने के संभावित कारण

मैसेज डिलीवर न होना:

  • रिसीवर का फोन बंद हो या नेटवर्क कनेक्टिविटी न हो।
  • मैसेज लिंक्ड डिवाइस तक नहीं पहुंचा हो।

रीड रिसिप्ट डिसेबल:

  • यदि आप या रिसीवर ने रीड रिसिप्ट फीचर बंद कर रखा है।

ग्रुप चैट में:

  • ग्रुप में ब्लू टिक तभी दिखेगा जब सभी सदस्यों ने मैसेज पढ़ लिया हो।

एडिटेड मैसेज:

  • अगर कोई मैसेज एडिट किया गया हो, तो उसकी रीड रिसिप्ट रिसेट हो जाती है।

ब्लॉक किया जाना:

  • अगर रिसीवर ने आपको ब्लॉक किया है, तो ब्लू टिक नहीं दिखेगा।

टाइम और डेट सेटिंग:

  • गलत समय और तारीख सेटिंग से भी यह समस्या हो सकती है।

अन्य विशेष परिस्थितियां

  • यदि रिसीवर ने मैसेज पढ़ा ही नहीं हो।
  • कनेक्टिविटी की समस्या के चलते मैसेज डिलीवर नहीं हुआ हो।
  • WhatsApp सर्वर में कोई समस्या हो।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन