Motorola में क्या है खा फीचर्स। (सौ. Motorola) 
टेक्नॉलजी

Motorola यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! नया Android 15 अपडेट कर सकता है फोन को खराब

बेहतर होगा कि फिलहाल इसे टाल दें। हाल ही में जारी Android 15 अपडेट के बाद कई यूजर्स को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: यदि आपके पास Motorola स्मार्टफोन है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपने अभी तक अपने फोन को अपडेट नहीं किया है, तो बेहतर होगा कि फिलहाल इसे टाल दें। हाल ही में जारी Android 15 अपडेट के बाद कई यूजर्स को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Motorola Android 15 अपडेट से बढ़ी मुश्किलें

Motorola इस बार अपने नए Android 15 अपडेट को लेकर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट के चलते कई स्मार्टफोन यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है समस्या?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ThinkPhone 25, 2023 Razr Plus और Edge 50 Neo जैसे कई Motorola स्मार्टफोन्स में स्टॉक लॉन्चर (डिफॉल्ट होम स्क्रीन एप) लगातार क्रैश हो रहा है। इससे फोन पूरी तरह अनयूजेबल हो रहा है और यूजर्स किसी भी एप को सही से एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

थर्ड-पार्टी लॉन्चर इस्तेमाल करने वाले सुरक्षित?

कुछ यूजर्स ने Nova Launcher और Microsoft Launcher जैसे थर्ड-पार्टी लॉन्चर्स का उपयोग कर इस समस्या से बचने की कोशिश की है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टॉक लॉन्चर थर्ड-पार्टी लॉन्चर्स के बावजूद सिस्टम सेटिंग्स को ओवरराइड कर रहा है, जिससे समस्या पूरी तरह हल नहीं हो रही है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Motorola की ओर से क्या प्रतिक्रिया आई?

फिलहाल Motorola की ओर से इस अपडेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि जब तक कंपनी इस समस्या का समाधान नहीं निकालती, तब तक अपने फोन को अपडेट करने से बचें।

दिल्ली में जुटे भारत-जापान के रक्षा मंत्री; जानें राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइजुमी की बैठक के बड़े एजेंडे

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

NEET-JPSC के बाद हिमाचल में बवाल! शिमला की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, HPU के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल

राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026: CM भजनलाल शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य दिया हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश