iPhone 17 में क्या हो रहा है। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

iPhone 17 हाथ में लेने से पहले सावधान! स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाते ही बेकार हो जाएगा इसका खास फीचर?

Screen Protector: Apple ने इस साल लॉन्च हुए iPhone 17 में कई बड़े और आकर्षक अपग्रेड दिए हैं, जिनका असर बाजार में साफ दिख रहा है। लॉन्च के कुछ ही महीनों में इस फोन ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़े।

सिमरन सिंह

Apple iPhone 17 Features: Apple ने इस साल लॉन्च हुए iPhone 17 में कई बड़े और आकर्षक अपग्रेड दिए हैं, जिनका असर बाजार में साफ दिख रहा है। लॉन्च के कुछ ही महीनों में इस फोन ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव (AR) कोटिंग दी है, जो ग्लेयर को काफी कम कर देती है। टेस्ट के मुताबिक, इस नई कोटिंग की वजह से iPhone 17 में रिफ्लेक्शन 50% तक कम हो गया है। यानी तेज धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है। लेकिन एक समस्या है यदि आप स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाते हैं, तो यह महत्वपूर्ण फीचर पूरी तरह बेकार हो सकता है।

AR कोटिंग सिर्फ हवा के संपर्क में करती है काम

Astropad नाम की कंपनी ने iPhone 17 पर स्क्रीन प्रोटेक्टर का असर जांचने के लिए टेस्ट किया। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि AR कोटिंग तभी प्रभावी रहती है जब वह सीधे हवा के संपर्क में हो। जैसे ही उसके ऊपर स्क्रीन प्रोटेक्टर की लेयर चढ़ाई जाती है, "एंटी-रिफ्लेक्टिव प्रभाव कम या पूरी तरह खत्म हो जाता है।" इसका मतलब यह है कि स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने पर भले ही डिस्प्ले की सुरक्षा बनी रहे, लेकिन आपको ग्लेयर रिडक्शन जैसी प्रीमियम सुविधा का फायदा नहीं मिल पाएगा।

इसलिए iPhone 17 यूजर्स को सलाह है कि स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने से पहले इसके फायदे-नुकसान अच्छे से सोच लें। क्या आप सुरक्षा चुनेंगे, या फिर धूप में क्रिस्टल-क्लियर विजिबिलिटी?

दुनियाभर में iPhone 17 की धुआंधार बिक्री

Apple ने इस बार iPhone 17 को कई प्रो-लेवल फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाला डिस्प्ले और प्रो मॉडल्स जैसी हाई-एंड क्षमताएं शामिल हैं। यही वजह है कि इसकी बिक्री दुनिया भर में तेज गति से हो रही है। चीन सहित कई देशों में इसकी भारी डिमांड के चलते डिमांड-सप्लाई गैप बढ़ गया है। इसी कारण कंपनी ने इस मॉडल पर मिलने वाला कैशबैक भी कम कर दिया है। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, Apple ने इस साल रिकॉर्ड 24.7 करोड़ iPhone शिप किए, जो कि सालाना आधार पर 6.1% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। iPhone 17 की शानदार मांग ने इसमें बड़ा योगदान दिया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन