Power Bank जो आपके लिए होगी सही। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

मोबाइल और गैजेट्स के लिए बेस्ट पावर बैंक, यात्रा के लिए बेस्ट

डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में अगर डिवाइस की बैटरी खत्म हो जाए, तो कई जरूरी काम रुक सकते हैं। ऐसे में ये Power Bank काम करेंगे।

सिमरन सिंह

Power Bank: आज की डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में अगर डिवाइस की बैटरी खत्म हो जाए, तो कई जरूरी काम रुक सकते हैं। खासकर यात्रा के दौरान जब बिजली की उपलब्धता न हो, तब पावर बैंक बेहद उपयोगी साबित होते हैं। मोबाइल ही नहीं, कई पावर बैंक अब लैपटॉप, निनटेंडो स्विच जैसे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकते हैं।

यदि आप भी एक भरोसेमंद और दमदार पावर बैंक की तलाश में हैं, तो यहां दिए जा रहे हैं 5 बेहतरीन विकल्प, जो आपकी जरूरतों पर खरे उतर सकते हैं।

1. Ambrane PP30 Pro

Ambrane एक प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड है जो पावर बैंक, टैबलेट और स्मार्ट गैजेट्स के लिए जाना जाता है। यह पावर बैंक थोड़ा भारी जरूर है लेकिन हाई वोल्टेज से सुरक्षा, बेहतर बैटरी बैकअप और मजबूत बॉडी इसे बेहद खास बनाते हैं।

2. Syska Power Core 100

Syska एक विश्वसनीय भारतीय ब्रांड है जो कई इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ बनाता है। इसका Power Core 100 मॉडल 10000mAh क्षमता के साथ आता है और ब्लूटूथ डिवाइसेज और मोबाइल के लिए उपयुक्त है।

3. URBN UPR203

यह एक किफायती 20000mAh पावर बैंक है जिसकी शुरुआती कीमत महज ₹1,199 है। यदि आपका बजट सीमित है और बैकअप ज्यादा चाहिए, तो यह पावर बैंक बढ़िया विकल्प है।

4. Ambrane Neos

Ambrane का एक और मॉडल Neos उन लोगों के लिए अच्छा है जो सिंपल और एलिगेंट डिज़ाइन चाहते हैं। इसमें 20000mAh Li-Po बैटरी दी गई है, हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम है।

5. Zinq ZQ20KPC

इस पावर बैंक की बैटरी क्षमता 20000mAh है लेकिन चार्जिंग कैपेसिटी 13000mAh तक सीमित है। यह मोबाइल को 3 बार तक चार्ज कर सकता है, लेकिन फुल चार्ज होने में 7-9 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के दौरान थोड़ा गर्म भी होता है। पावर बैंक खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  • पोर्टेबिलिटी: पावर बैंक भारी न हो
  • बैटरी कैपेसिटी: जितनी ज़रूरत, उतनी क्षमता
  • यूएसबी पोर्ट्स: मल्टी डिवाइस सपोर्ट
  • पावर आउटपुट/इनपुट: फास्ट चार्जिंग के लिए जरूरी
  • सुरक्षित चार्जिंग: ओवर चार्जिंग और वोल्टेज से सुरक्षा मिले

“पावर बैंक का सही चुनाव न सिर्फ आपके डिवाइस को सुरक्षित रखता है, बल्कि लंबी यात्रा में आपको डिजिटल रूप से कनेक्टेड भी बनाए रखता है।”

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील