महिला के साथ हुआ धोखा। (सौ. AI) 
टेक्नॉलजी

बेंगलुरु में 31.83 करोड़ की साइबर ठगी, फेक पार्सल के बहाने महिला को बनाया निशाना

Fake Parcel: साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और इसी बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 58 वर्षीय महिला को फेक पार्सल और CBI वेरिफिकेशन के नाम धोखा दिया।

सिमरन सिंह

Bengaluru Scam: देश में साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और इसी बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक 58 वर्षीय महिला को फेक पार्सल और CBI वेरिफिकेशन के नाम पर करीब 31.83 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेक कुरियर पार्सल का बहाना बनाकर शुरू की ठगी

घटना की शुरुआत तब हुई जब महिला के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक मशहूर कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया और दावा किया कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक पार्सल जब्त किया गया है। इस कथित पार्सल में "तीन क्रेडिट कार्ड, संदिग्ध पदार्थ और पासपोर्ट" मिला है। ठग ने पार्सल का कनेक्शन महिला के नाम से जोड़ते हुए कहा कि "यह बॉक्स आपके नाम से जब्त हुआ है।" हालांकि महिला ने तुरंत साफ कर दिया कि उस पार्सल से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

CBI अधिकारी बनकर किया कॉल, गिरफ्तारी की धमकी भी दी

महिला इस स्थिति को समझ पाती उससे पहले ही उन्हें एक और कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को "CBI अफसर" बताया, जबकि वह भी गिरोह का हिस्सा था। उसने महिला को डराते हुए कहा कि पार्सल मामला गंभीर है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ठगों ने महिला को धमकाकर कहा कि मामले की जांच चल रही है और उन्हें "वेरिफिकेशन प्रक्रिया" पूरी करनी होगी, नहीं तो गिरफ्तारी भी हो सकती है।

वेरिफिकेशन के नाम पर 187 ट्रांजैक्शन में उड़ाए करोड़ों रुपये

CBI का डर दिखाकर ठगों ने महिला को भरोसे में लिया और कहा कि "वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।" इस झांसे में आकर महिला ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट और सेविंग्स मिलाकर कुल 31.83 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में भेज दिए। ये रकम 187 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में ट्रांसफर की गई। जब काफी समय तक पैसे वापस नहीं आए, तब महिला को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कैसे बचें ऐसे साइबर ठगों से?

  • साइबर विशेषज्ञों के अनुसार खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं
  • किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर तुरंत भरोसा न करें।
  • खुद को CBI, पुलिस या सरकारी अधिकारी बताने वालों से ID प्रूफ मांगें।
  • कोई भी एजेंसी कभी भी आपके निजी बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने को नहीं कहती।
  • किसी भी संदिग्ध कॉल या धमकी की स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह