बाबा सिद्दीकी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

Instagram-Snapchat का था बाबा सिद्दीकी की हत्या में बड़ा हाथ, इस फीचर का किया गया इस्तेमाल

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस की नई जांच में पता चला है कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम और स्नैपचैट का इस्तेमाल करके हत्या की साजिश की थी और इसी फीचर की वजह से ही बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम दिया गया।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. महाराष्ट्र में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही कई तरह के अलग-अलग खुलासे सामने आ रहे हैं, जिसमें मुंबई पुलिस लगातार हथियारों से पूछताछ कर रही है और जांच-पड़ताल में लगी हुई है। वहीं, जांच के दौरान अब पता चला है कि आरोपी इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के जरिए एक-दूसरे से बातचीत कर रहे थे और हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। इंस्टाग्राम और स्नैपचैट की खास फीचर का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों ने पूरी प्लानिंग की थी, जिससे किसी को भी बातचीत का उत्तर आसानी से न मिल पाए।

क्या है इंस्टाग्राम और स्नैपचैट का फीचर

इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के साथ कई मैसेजिंग ऐप पर यह फीचर देखने को मिलता है, जिसमें लोग बड़ी आसानी से अपने मैसेज को एडिट या फिर "डिलीट फॉर एवरीवन" कर सकते हैं। इस ऑप्शन की मदद से लोग किसी भी मैसेज को हमेशा के लिए हटा सकते हैं। ऐसे में मैसेज पढ़ने और भेजने वाले की हिस्ट्री से भी उसे डिलीट कर दिया जाता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल गलत मैसेज भेजने या फिर मैसेज में एरर होने पर उसे सही करने के लिए किया जाता है, लेकिन बाबा सिद्दीकी की हत्या इस फीचर के कारण हुई, जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने पूरी साजिश के दौरान किया था।

समय बदल रहा है और व्यापार का स्वरूप भी... 52वें इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी अवार्ड्स समारोह में बोले अमित शाह

दिल्ली में राहुल और प्रियंका गांधी से मिले मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम, सामने आई कूटनीति की नई तस्वीर

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे