Apple WWDC 2025 में कई नई चीजे लॉन्च होगे। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

WWDC 2025: क्या Apple दे रहा है Google को सीधी टक्कर? जानें कब और क्या होगा खास

Apple WWDC 2025 जल्द ही आयोजित होने वाला है और इस बार भी कंपनी कई बड़े ऐलान करने को तैयार दिख रही है। Google I/O 2025 के धमाकेदार इनोवेशन के बाद कई और चीजे दिखेगे।

सिमरन सिंह

टेक वर्ल्ड में हलचल मचाने वाला इवेंट Apple WWDC 2025 जल्द ही आयोजित होने वाला है और इस बार भी कंपनी कई बड़े ऐलान करने को तैयार दिख रही है। Google I/O 2025 के धमाकेदार इनोवेशन के बाद अब Apple की बारी है और सबकी नजर इस बात पर है कि क्या Apple, Google को कड़ी टक्कर देगा।

WWDC 2025 की तारीख और समय

Apple ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2025 का आयोजन 9 जून से 13 जून तक किया जाएगा। इवेंट भारतीय समयानुसार 9 जून रात 10:30 बजे से शुरू होगा और Apple Park, कैलिफोर्निया से इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। आप इसे Apple.com, Apple TV ऐप और Apple के YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं।

इन प्लेटफॉर्म्स पर होंगे बड़े ऐलान

WWDC 2025 इवेंट के दौरान Apple अपने सभी प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS में आने वाले नए फीचर्स से पर्दा उठा सकता है। हालांकि Apple ने फिलहाल फीचर्स की डिटेल्स साझा नहीं की हैं, लेकिन उम्मीद है कि सॉफ्टवेयर अपडेट्स में कई क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

डेवलपर्स के लिए मिलेगा सीखने का मौका

इस इवेंट में 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशन होंगे, जहां डेवलपर्स को Apple के इंजीनियर्स और एक्सपर्ट्स से नई तकनीकों और टूल्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा। साथ ही कंपनी भविष्य की तकनीकों को लेकर अपनी दिशा भी स्पष्ट कर सकती है।

क्या Apple करेगा Google की बराबरी?

गूगल ने हाल ही में अपने I/O 2025 इवेंट में Google Beam जैसे AI बेस्ड 3D वीडियो कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म, AI Ultra और AI Pro प्लान्स, और Smart Glasses जैसी टेक्नोलॉजी से सबको चौंका दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Apple इन सबका जवाब कैसे देता है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे