Apple की बड़ी मुश्किले। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

AI की रेस में Apple को बड़ा झटका, सर्च प्रोजेक्ट के हेड के यांग ने छोड़ी कंपनी

Apple AI: AI के क्षेत्र में पिछड़ रही Apple को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी के AI सर्च प्रोजेक्ट हेड के यांग (Ke Yang) ने इस्तीफा दे दिया है और अब वे Meta के साथ जुड़ने जा रहे हैं। यह कदम

सिमरन सिंह

Apple vs Meta AI Race: AI के क्षेत्र में पिछड़ रही Apple को एक और बड़ा झटका लगा है। कंपनी के AI सर्च प्रोजेक्ट हेड के यांग (Ke Yang) ने इस्तीफा दे दिया है और अब वे Meta के साथ जुड़ने जा रहे हैं। यह कदम ऐसे समय पर आया है जब Apple अपनी वॉयस असिस्टेंट Siri को पूरी तरह नया रूप देने की तैयारी में थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यांग के जाने से कंपनी के Siri अपग्रेड प्रोजेक्ट पर बड़ा असर पड़ने वाला है।

Siri को ChatGPT जैसा बनाने की जिम्मेदारी थी यांग पर

Apple ने कुछ समय पहले ही Answer, Knowledge and Information (AKI) नाम से एक नया AI ग्रुप बनाया था, जिसकी कमान के यांग को सौंपी गई थी। प्रमोशन से पहले वे AKI के सर्च सेक्शन का नेतृत्व कर रहे थे। कंपनी में उन्हें Senior Vice President of Machine Learning and AI Strategy को रिपोर्ट करना होता था। यांग की टीम का मुख्य लक्ष्य Siri को ChatGPT जैसी क्षमताओं से लैस करना था, ताकि यह उपयोगकर्ताओं के सवालों के जवाब अधिक स्मार्ट और नेचुरल तरीके से दे सके। बताया जा रहा है कि Apple अगले साल मार्च तक Siri का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है, लेकिन यांग के कंपनी छोड़ने के बाद यह प्रोजेक्ट फिर से धीमा पड़ सकता है।

Meta ने AI टैलेंट की धुआंधार हायरिंग शुरू की

जहां Apple अपने सीनियर अधिकारियों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है, वहीं Meta तेजी से AI इंडस्ट्री में अपने पैर पसार रही है। कंपनी की Superintelligence Labs Division लगातार विस्तार कर रही है, और इस सिलसिले में मेटा ने OpenAI, Google DeepMind, Anthropic और Apple जैसी दिग्गज कंपनियों से टॉप टैलेंट्स को हायर किया है।

खुद Mark Zuckerberg इस हायरिंग प्रक्रिया पर नज़र रख रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में Meta ने लगभग 50 AI विशेषज्ञों को अपनी टीम में शामिल किया है। हाल ही में कंपनी ने Thinking Machine Lab के को-फाउंडर Andrew Tulloch को भी हायर किया है, जो पहले Mira Murati के स्टार्टअप से जुड़े हुए थे।

Apple के लिए चुनौतीपूर्ण समय

पिछले एक साल में ऐप्पल के कई सीनियर AI इंजीनियर्स और प्रोजेक्ट हेड्स कंपनी छोड़ चुके हैं। अब के यांग का जाना कंपनी के AI डिविजन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। जबकि Meta, Google और OpenAI जैसी कंपनियां सुपर AI सिस्टम्स पर तेजी से काम कर रही हैं, ऐप्पल अभी भी अपने बेसिक AI प्रोजेक्ट्स को स्टेबल करने की कोशिश में है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी