Google vs Apple को लेकर क्या मामल चल रहा है। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

अमेरिका में Google के खिलाफ एंटी-ट्रस्ट सुनवाई, Apple ने रखा अपना पक्ष

इस केस में गूगल के क्रोम ब्राउजर और एंड्रॉयड सेवाओं को अलग करने का प्रस्ताव दिया गया है। अब इस मामले में टेक दिग्गज एपल ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि वह सर्च इंजन के लिए सिर्फ गूगल पर निर्भर नहीं रह सकता।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: अमेरिका में गूगल के खिलाफ चल रही एंटी-ट्रस्ट सुनवाई ने इंटरनेट सर्च और टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस केस में गूगल के क्रोम ब्राउजर और एंड्रॉयड सेवाओं को अलग करने का प्रस्ताव दिया गया है। अब इस मामले में टेक दिग्गज एपल ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि वह सर्च इंजन के लिए सिर्फ गूगल पर निर्भर नहीं रह सकता।

गूगल-एपल समझौते की पृष्ठभूमि

एपल और गूगल के बीच सर्च इंजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता है। इसके तहत गूगल, एपल के डिवाइस जैसे iPhone, iPad और MacBook में डिफॉल्ट सर्च इंजन बने रहने के लिए हर साल अरबों डॉलर का भुगतान करता है। 2022 में ही एपल को इस समझौते के तहत 20 अरब डॉलर का भुगतान किया गया।

एंटी-ट्रस्ट केस में एपल की रणनीति

एपल ने कोर्ट में साफ किया है कि वह गूगल से मिलने वाले राजस्व के बावजूद इस एकाधिकार विरोधी सुनवाई में तटस्थ रहेगा। कंपनी के वकीलों ने यह भी स्पष्ट किया कि एपल सर्च इंजन के क्षेत्र में गूगल से प्रतिद्वंद्विता नहीं रखना चाहता। एपल ने अपनी याचिका में कहा है कि अप्रैल 2025 में शुरू होने वाली सुनवाई में वह अपने गवाहों को पेश करेगा।

अभियोजकों की मांग

एंटी-ट्रस्ट केस में अभियोजकों का दावा है कि गूगल का इंटरनेट सर्च के क्षेत्र में एकाधिकार प्रतिस्पर्धा को खत्म कर रहा है। उनकी मांग है कि गूगल के क्रोम ब्राउजर और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी से अलग किया जाए। ऐसा होने पर ऑनलाइन सर्च इंडस्ट्री में नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनेगी। हालांकि, इससे गूगल को भारी वित्तीय नुकसान होने की संभावना है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

क्या होगा गूगल का भविष्य?

इस सुनवाई का असर इंटरनेट सर्च इंडस्ट्री और गूगल की सेवाओं पर गहरा हो सकता है। गूगल के लिए यह मामला न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि उसकी बाजार स्थिति के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला