Apple China की स्टोर को कर रहा बंद। (सौ. Apple) 
टेक्नॉलजी

Apple ने चीन में पहला रिटेल स्टोर बंद करने का किया फैसला, भारत निकला आगे

Smartphone Export India: Apple ने चीन के डालियान शहर के झोंगशान इलाके में Parkland Mall स्थित अपने रिटेल स्टोर को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की है।

सिमरन सिंह

Apple Retail Store Shutdown in China: टेक दिग्गज Apple ने चीन के डालियान शहर के झोंगशान इलाके में Parkland Mall स्थित अपने रिटेल स्टोर को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की है। यह पहली बार है जब एप्पल चीन में अपना रिटेल स्टोर बंद कर रहा है। कंपनी ने कहा है कि मॉल में "लगातार हो रहे बदलावों और प्रमुख ब्रांडों के चले जाने" के कारण यह फैसला लिया गया है।

Parkland Mall से बाहर निकले कई ग्लोबल ब्रांड्स

एप्पल ने कहा कि Coach, Sandro और Hugo Boss जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांड पहले ही मॉल छोड़ चुके हैं। इसके अलावा, चीन की कमज़ोर होती अर्थव्यवस्था, घटती मुद्रास्फीति दर और घटते उपभोक्ता खर्च का असर अब एप्पल की बिक्री पर साफ़ दिखाई दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, 2025 की दूसरी तिमाही में Apple की बिक्री केवल 16 अरब डॉलर रही, जबकि अनुमान 16.8 अरब डॉलर का था - यानी बिक्री में 2.3% से ज़्यादा की गिरावट आई।

ग्राहकों और कर्मचारियों की जरूरतों का रखा जाएगा ध्यान

Apple ने एक बयान में कहा, "हम अपने ग्राहक अनुभव से कोई समझौता नहीं करेंगे।" Dalian शहर के Olympia 66 मॉल स्थित Apple स्टोर पहले की तरह चलता रहेगा। Parkland Mall स्थित स्टोर के कर्मचारियों को स्थानांतरित कर दिया गया है ताकि किसी की नौकरी प्रभावित न हो।

भारत बन रहा है Apple की नई उम्मीद

जहाँ एक ओर Apple को चीन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं भारत में स्थिति कंपनी के लिए बेहद अनुकूल बनी हुई है। Canalys की एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून 2025 तिमाही में भारत अमेरिका को स्मार्टफोन सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश बन जाएगा। भारत की हिस्सेदारी जहाँ 13% से बढ़कर 44% हो गई है, वहीं चीन की हिस्सेदारी 61% से घटकर 25% रह गई है। इससे साफ़ है कि Apple अब चीन से हटकर भारत जैसे बाज़ारों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Apple ने लिए पहले भी कई फैसले

Apple ने चीन को लेकर पहले ही कई अहम रणनीतिक फैसले लिए हैं, जिनमें उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा चीन से भारत और वियतनाम जैसे देशों में स्थानांतरित करना भी शामिल है। अमेरिका-चीन तनाव और चीन की घटती आर्थिक स्थिरता के बीच, Apple ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला को और मज़बूत करने के लिए कदम उठाए हैं। कंपनी ने भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयों का तेज़ी से विस्तार किया है और यहाँ तक कि भारत में अपने रिटेल स्टोर भी खोले हैं। इन फैसलों से साफ़ ज़ाहिर होता है कि Apple अब चीन पर अपनी निर्भरता कम करने और दूसरे उभरते बाज़ारों में अपनी पकड़ मज़बूत करने को लेकर गंभीर है।

Delhi Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना