-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Tcs Layoff Now Increment And Hiring Freeze Is Situation Of Tcs Really Worse
TCS में छंटनी के बाद अब हायरिंग और सैलरी बढ़ोतरी पर ब्रेक, क्या है कारण?
- Written By: सिमरन सिंह
IT Jobs Crisis: Tata की आईटी शाखा TCS ने लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करके सबको चौंका दिया था,वहीं अब नियुक्तियों और वेतन वृद्धि पर रोक लगाने की खबर सामने आ रही है।

TCS को लेकर बड़ी खबर। (सौ. X)
TCS Layoffs and Hiring Freeze: Tata समूह की आईटी शाखा TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) एक बार फिर चर्चा में है। कुछ समय पहले कंपनी ने लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करके सबको चौंका दिया था, वहीं अब वरिष्ठ स्तर की नियुक्तियों और वेतन वृद्धि पर रोक लगाने की खबर सामने आ रही है। इन दोनों घटनाओं ने देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी की आंतरिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रोजेक्ट लाओ वरना नौकरी छोड़ो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की नई पॉलिसी के तहत अब उन कर्मचारियों पर कार्रवाई हो रही है जो किसी भी प्रोजेक्ट में सक्रिय नहीं हैं। पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। “35 दिनों के अंदर प्रोजेक्ट जॉइन करें या कंपनी छोड़ दें”, यही संदेश अब सैकड़ों कर्मचारियों को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अनुभवी कर्मचारियों की नियुक्ति में भी 65 दिनों से ज़्यादा की देरी हो रही है।
ये भी पढ़े: WhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ना अब मुमकिन! जानिए 5 आसान और सुरक्षित तरीके
सम्बंधित ख़बरें
AI छीन रही लोगों की नौकरी, एक झटके में सैकड़ों लोग बेरोजगार; भारत में कारोबार बंद कर अमेरिका भागी कंपनी
8 हजार लोगों की छंटनी के बाद कर्मचारियों को जुकरबर्ग का भरोसा, कहा- इस साल नहीं होगी और बड़े स्तर की कटौती
Meta Layoffs 2026: 16,000 तक कर्मचारियों की छंटनी संभव, AI पर बढ़ा फोकस
AI के दौर में बदल रही नौकरियां, 86% भारतीय कर्मचारी झेल रहे बदलाव- फिर भी सबसे आगे अपस्किलिंग में
AI को लेकर पिछड़ गई TCS?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ कर्मचारी ने कहा – “TCS का ढांचा और आकार इतना बड़ा है कि इसमें बदलाव लाने में समय लग रहा है। दूसरी कंपनियों ने AI की लहर को तेज़ी से पकड़ा और समय पर निवेश भी किया। लेकिन TCS अभी भी धीरे-धीरे पुनर्गठन कर रही है।” इस बयान से साफ़ है कि कंपनी तकनीकी बदलावों की दौड़ में पिछड़ रही है।
NITES ने श्रम मंत्रालय को लिखा पत्र
IT यूनियन NITES (Nascent Information Technology Employees Senate) ने TCS द्वारा बड़े पैमाने पर की गई छंटनी के खिलाफ श्रम मंत्रालय को शिकायत भेजी है। यह तीसरी बार है जब NITES ने TCS के खिलाफ मंत्रालय को पत्र लिखा है। यूनियन का आरोप है कि मध्यम और वरिष्ठ स्तर के कर्मचारियों को बिना किसी स्पष्ट कारण के नौकरी से निकाल दिया गया है।
12000 कर्मचारी बाहर
हाल ही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने मध्यम और वरिष्ठ स्तर के कर्मचारियों समेत 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करके आईटी सेक्टर में हलचल मचा दी थी। इसके बाद कंपनी ने नियुक्तियाँ और वेतन वृद्धि भी रोक दी है, जिससे कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। नई नीति के तहत, जिन कर्मचारियों के पास 35 दिनों के भीतर कोई प्रोजेक्ट नहीं है, उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। एआई तकनीक को लेकर प्रतिस्पर्धा में पिछड़ने और धीमी पुनर्गठन प्रक्रिया के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। कर्मचारी संगठन NITES ने इस छंटनी के खिलाफ श्रम मंत्रालय को शिकायत भी भेजी है।
Tcs layoff now increment and hiring freeze is situation of tcs really worse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMफूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














