Apple का नया प्लान। Source. Apple
टेक्नॉलजी

Apple का नया स्कैनर पकड़ेगा iPhone रिटर्न फ्रॉड, बिना बॉक्स खोले होगी जांच

Apple iPhone Scanner: Apple ने iPhone रिटर्न से जुड़े फ्रॉड के लिए एक नया स्कैनिंग सिस्टम शुरू किया है। iPhone की पैकेजिंग खोले बिना फोन की जांच कर सकते है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Apple अब iPhone की पैकेजिंग खोले बिना फोन की जांच कर सकते है।

  • पत्रकार मार्क गुरमन की रिपोर्ट में इस बात का खोलासा किया गया है।

  • Apple के कुछ रिटेल स्टोर पर रिटर्न फ्रॉड की समस्या के कारण यह फैसला लिया गया है।

iPhone Return Fraud: Apple ने अपने रिटेल स्टोर में iPhone रिटर्न से जुड़े फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए एक नया स्कैनिंग सिस्टम शुरू किया है। इसकी मदद से स्टोर कर्मचारी लौटाए गए iPhone की पैकेजिंग खोले बिना फोन की जांच कर सकते है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि बॉक्स के अंदर फोन मौजूद है और उसकी स्थिति ठीक है या नहीं। साथ ही सही हालत में लौटाए गए प्रोडक्ट की सील खोले बिना उसे दोबारा बिक्री के स्टॉक में रखना आसान हो सकता है। यह जानकारी Bloomberg के पत्रकार मार्क गुरमन की रिपोर्ट के आधार पर सामने आई है।

iPhone के बॉक्स से पार्ट्स निकालकर लौटाने का मामला

रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple के कुछ रिटेल स्टोर पर रिटर्न फ्रॉड की समस्या सामने आई थी। कुछ लोग iPhone या दूसरे Apple प्रोडक्ट खरीदने के बाद बॉक्स से एक्सेसरीज निकाल लेते थे डिवाइस के जरूरी पार्ट्स हटाते थे या पूरा फोन ही निकाल लेते थे। इसके बाद पैकेजिंग को दोबारा सील करके लौटाने की कोशिश की जाती थी। वहीं कुछ मामलों में निकाले गए पार्ट्स को दूसरे बाजारों में बेचने की बात भी सामने आई है। ऐसे में बाहर से सीलबंद दिखने वाला बॉक्स भी अंदर से अधूरा हो सकता था।

पुराने तरीके से कंपनी को क्या परेशानी थी?

इस तरह की धोखाधड़ी पकड़ने के लिए स्टोर कर्मचारियों को लौटाए गए बॉक्स खोलकर उसके अंदर मौजूद सामान की जांच करनी पड़ती थी। इससे चोरी या छेड़छाड़ का पता लगाया जा सकता था लेकिन एक दूसरी समस्या भी थी। एक बार बॉक्स की सील खुलने पर सही हालत में लौटाए गए फोन को भी सीधे नए, सीलबंद स्टॉक में वापस रखना मुश्किल हो जाता था। ऐसे प्रोडक्ट को आगे की जांच और प्रोसेसिंग के लिए भेजना पड़ सकता था। इससे कर्मचारियों का समय लगता था और बिक्री योग्य स्टॉक को संभालने का काम बढ़ता था।

अब सीलबंद बॉक्स में ही होगी iPhone की जांच

नए स्कैनर की मदद से कर्मचारी पैकेजिंग खोले बिना बॉक्स के अंदर मौजूद iPhone को स्कैन कर सकते है और उस पर डायग्नोस्टिक जांच चला सकते है। इसको आसान भाषा में समझे तो यह जांच फोन की स्थिति का पता लगाने में मदद करेगी ताकि यह समझा जा सके कि डिवाइस सही हालत में है या उसके साथ छेड़छाड़ हुई है।

ऐसे में अगर फोन जांच में सही पाया जाता है तो बॉक्स की सील बरकरार रखकर उसे दोबारा स्टॉक में शामिल किया जा सकता है। लेकिन रिपोर्ट में इस सिस्टम की जांच क्षमता से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

Apple की Presto तकनीक से जुड़ा है नया सिस्टम

रिपोर्ट में सामने आया है कि नया स्कैनर Apple की Presto तकनीक पर आधारित है। कंपनी इस तकनीक का इस्तेमाल पहले से ही पैकेजिंग खोले बिना नए iPhone का सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए करती है। अब इसी तकनीक से जुड़े हार्डवेयर का इस्तेमाल रिटर्न की जांच के लिए भी किया जा रहा है।

मार्क गुरमन ने इसको लेकर कहा है कि ये डिवाइस अक्टूबर की शुरुआत से Apple स्टोर तक पहुंचने लगे थे और अब इन्हें चालू किया जा रहा है। लेकिन Apple ने इस नए एंटी-थेफ्ट सिस्टम की सार्वजनिक घोषणा नहीं की है।

ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य रिटर्न फ्रॉड कम करना और सही हालत वाले प्रोडक्ट को अनावश्यक रूप से खोलने से बचाना है। इससे स्टोर के कामकाज में आसानी हो सकती है और बिक्री योग्य स्टॉक को संभालने में मदद मिल सकती है। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इसे किन-किन देशों के स्टोर में लागू किया गया है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब