एप्पल फोल्डेबल आईफोन, AI फोटो 
टेक्नॉलजी

iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च

iPhone Ultra 2 : एप्पल जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल फोन 'iPhone Ultra' लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अगले वर्जन iPhone Ultra 2 में पहले मॉडल से भी बड़ी और चौड़ी स्क्रीन दी जाएगी।

अमन उपाध्याय

iPhone Ultra 2 Phone Launch Date: प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखने वाला ब्रांड Apple अब फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी हलचल पैदा करने की तैयारी कर रहा है।

टेक जगत में छाई रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन 'iPhone Ultra' के नाम से बाजार में दस्तक दे सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसके अगले मॉडल यानी iPhone Ultra 2 को लेकर हो रही है, जिसमें लीक डिटेल्स के मुताबिक, स्क्रीन के मामले में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

iPhone Ultra 2 में मिलेगी सबसे चौड़ी स्क्रीन

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, एप्पल अपने दूसरे फोल्डेबल फोन, iPhone Ultra 2 में पहले मॉडल की तुलना में काफी बड़ा और चौड़ा डिस्प्ले देने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि इस फोन का स्क्रीन साइज और Aspect Ratio पहले फोल्डेबल आईफोन से बिल्कुल अलग और बेहतर होगा।

हालांकि, कंपनी डिस्प्ले पैनल की तकनीक में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करेगी और वही पैनल इस्तेमाल हो सकता है जो पहले मॉडल में देखने को मिलेगा, लेकिन साइज के मामले में यह फोल्डिंग सेगमेंट के अन्य फोन को कड़ी टक्कर देगा।

चुनौतियों का हुआ समाधान

एप्पल फोल्डेबल आईफोन को लेकर काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। पहले आई खबरों में कहा गया था कि एप्पल को फोन के हिंज यानी फोल्ड होने वाले हिस्से को लेकर कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी ने इन सभी शुरुआती चुनौतियों को पार कर लिया है और डिवाइस की शुरुआती टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 में फोन का पहला ट्रायल प्रोडक्शन  भी पूरा हो चुका है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो जुलाई के आखिर तक इस फोल्डेबल फोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि एप्पल इसे सितंबर में अपनी नई iPhone 18 सीरीज और iPhone 18 Pro के साथ दुनिया के सामने पेश कर सकता है।

iPhone Air 3 पर संशय बरकरार

जहां एक तरफ फोल्डेबल फोन पर काम तेजी से चल रहा है, वहीं एप्पल के पतले और हल्के स्मार्टफोन iPhone Air 3 को लेकर खबर थोड़ी अलग है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने अभी तक इस मॉडल पर काम शुरू भी नहीं किया है।

iPhone Air 3 का भविष्य पूरी तरह से इसके पिछले मॉडल यानी iPhone Air 2 की सफलता और उसकी बिक्री पर निर्भर करेगा। अगर बाजार से Air 2 को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, तो हो सकता है कि एप्पल इस सीरीज को हमेशा के लिए बंद कर दे।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO