iPhone 16 (सौ. iPhone site) 
टेक्नॉलजी

Apple ने फिर तोड़े रिकॉर्ड! प्री-ऑर्डर में ही बिक गए इतने iPhone-16

आज यानी 20 सितंबर से भारतीय बाजार में Apple का फोन iPhone-16 लॉन्च कर दिया गया है। मेड इन इंडिया iPhone-16 के देश में प्रीऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जिसके बाद इसमें काफी बड़ा इजाफा भी देखा गया है। वहीं, गुरुवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक, iPhone-16 को एक बड़ी संख्या में ऑर्डर कर दिया गया है, जो आगे जाकर और भी बढ़ सकता है।

सिमरन सिंह

iPhone-16. आज यानी 20 सितंबर से भारतीय बाजार में Apple का फोन iPhone-16 लॉन्च कर दिया गया है। मेड इन इंडिया iPhone-16 के देश में प्रीऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जिसके बाद इसमें काफी बड़ा इजाफा भी देखा गया है। वहीं, गुरुवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक, iPhone-16 को एक बड़ी संख्या में ऑर्डर कर दिया गया है, जो आगे जाकर और भी बढ़ सकता है।

iPhone-16 की जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone-16 को लेकर लोगों के बीच काफी रुझान देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से नए अपडेट और 15 सीरीज के मुकाबले कम प्राइस की वजह से इसकी मांग ज्यादा हो गई है। भारत में नए आईफोन को रिटेल और ऑनलाइन दोनों स्टोर्स पर उपलब्ध कर दिया गया है। साथ ही, इसके मुंबई और न्यू दिल्ली स्टोर्स पर लोगों की लंबी कतार भी लग चुकी है।

आईफोन के बेस वेरिएंट की डिमांड

टेक्निकल एनालिस्ट का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल आईफोन के बेस वेरिएंट की मांग अधिक है। वहीं, कंपनी यूजर्स को फाइनेंशियल विकल्प भी अच्छी तरह से दे रही है। इसके कारण लगता है कि 16 सीरीज पिछले पुराने रिकॉर्ड्स को भी तोड़ सकती है। आने वाले समय में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बढ़ रही प्राइमरी फोन की मांग का फायदा सीधा Apple को मिलने वाला है। यह भी बताया गया है कि iPhone-16 सीरीज के अलावा पुराने आईफोन सीरीज जैसे 14 और 13 की बिक्री भी बढ़ सकती है। वहीं, अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक, प्रीऑर्डर की बिक्री लगभग 37 मिलियन यूनिट्स तक पहुंच गई है।

आखिर में, भारतीय बाजार में वॉल्यूम के हिसाब से देखा जाए तो Apple की हिस्सेदारी 6% और वैल्यू में 16% रहने वाली है, जो भारतीय बाजार में कारोबार को बढ़ाएगा और 2025 तक 10 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर लेगा।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी