Apple ने आईफोन 16 सीरीज लॉन्च किया (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

Apple Event 2024: एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16 सीरीज, यूजर्स को मिलेंगे ये खास नए फीचर्स

Apple ने दुनियाभर के लोगों का इंतजार खत्म करते हुए Iphone 16 सीरीज लॉन्च किया है। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro शामिल है। इसके साथ ही Apple Watch की नई सीरीज भी पेश की जा रही है

शुभम पाठक

नवभारत डेस्क: Apple ने दुनियाभर के लोगों का आज इंतजार खत्म करते हुए आईफोन 16 सीरीज लॉन्च कर दिया है।  Apple इस खास इवेंट में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro लॉन्च किया है। इसके साथ ही Apple Watch की नई सीरीज भी पेश की जा रही है। इस बार डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

Apple के इस सीरीज को लेकर पूरी दुनिया में बातचीत तेज हो गई है। लोगों में एक अलग स्तर का उत्साह देखने को मिल रहा है। हलांकि कंपनी Apple इंटेलिजेंस को लेकर बड़े दावे कर सकती है। पिछले साल की तरह इस साल भी कंपनी इस इवेंट में AI पर ज्यादा फोकस कर रही है।

16 सीरीज में नए फीचर्स का अनावरण

एप्पल ने आईफोन 16 की सीरीज में अपने यूजर्स के लिए कई सारे नए फीचर्स लॉन्च किए है। इस बार कंपनी ने नॉन-प्रो आईफोन में भी नया प्रोसेसर दिया है। पिछली बार कंपनी ने नॉन-प्रो आईफोन मॉडल्स में पुराना प्रोसेसर दिया था। इस बार आईफोन 16 में 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर वाला Apple A18 चिपसेट दिया गया है जिसमें 6 कोर हैं।

नए बटन ने बढ़ाया आकर्षन

आईफोन 16 सीरीज में एक नया बटन जोड़ा गया है। इसका इस्तेमाल कैमरा एक्टिवेट करने के लिए किया जाएगा। इस बार कंपनी ने पहले के मुकाबले थोड़ा अलग कैमरा प्लेसमेंट दिया है, लेकिन कंपनी पहले भी इस डिजाइन का फोन लॉन्च कर चुकी है जिसमें इसी तरह का कैमरा प्लेसमेंट दिया गया है।

भारत में नहीं होगा एवलेवल

जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 16 सीरीज के साथ Apple इंटेलिजेंस भी दिया गया है। एक तरह से यह आपके लिए पर्सनल एडवांस AI असिस्टेंट का काम करेगा। कंपनी ने इसे नए iPhone के कई दूसरे फीचर्स में भी इंटीग्रेट किया है। आप गैलरी, ईमेल से लेकर चैट मैसेज तक में Apple इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple इंटेलिजेंस अपने आप नोटिफिकेशन को भी समराइज कर देगा। कंपनी ने Apple इंटेलिजेंस को Siri में इंटीग्रेट किया है। आप होम पेज पर ही Siri से कम्यूनिकेट कर पाएंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस