PIC: Twitter 
टेक्नॉलजी

क्या होगा Apple के पिटारे में ख़ास, जानें कितनी होगी iPhone 14 की कीमत

इसके अलावा एप्पल के इवेंट को आप यूट्यूब के ऑफिशियल पेज पर भी आसानी से देख सकते हैं।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: एप्पल का 'Far Out' इवेंट के शुरू होने में महज़ कुछ ही घंटे बाकी है। Apple अपने इस इवेंट (Apple Event 2022) में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाला है। कंपनी का यह इवेंट आज रात 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी अपने iPhone 14 Series, Watch 8 Series से लेकर कई सारे प्रोडक्ट्स को पेश करेगी। एप्पल आज अपने आईफोन 14 सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, and iPhone 14 Pro Max मॉडल्स लॉन्च कर सकती है।

कैसे देखें Apple Event 2022

एप्पल के इस इवेंट को देखने के कई सारे ऑप्शंस हैं। इस इवेंट को आप एप्पल की साइट पर Mac, iPhone, iPad, PC और कई अलग डिवाइसेस की मदद से वेब ब्राउजर पर देख सकते हैं। एप्पल इवेंट की वेबसाइट Safari, Chrome, Firefox से लेकर कई ब्राउजर्स पर देखि जा सकेगी। इसके लिए यूज़र्स को एप्पल की ऑफिशियल साइट www.apple.com/apple-events/ पर जाना होगा। साथ ही आप साइट पर जाकर इवेंट का रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।

इसके अलावा एप्पल के इवेंट को आप यूट्यूब के ऑफिशियल पेज पर भी आसानी से देख सकते हैं। एप्पल ने अपने लाइव इवेंट को यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया है, जिसके लिए आप नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस इवेंट को Apple TV के माध्यम से भी देखा जा सकता है।

Apple official Site: https://www.apple.com/in/apple-events/

Apple youtube official Page: https://www.youtube.com/watch?v=ux6zXguiqxM

कितनी होगी कीमत

एप्पल के इस इवेंट में आज iPhone 14 सीरीज, Apple Watch Series 8 वॉच का नया 'Pro' वर्जन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही आज एप्पल 'Far Out' इवेंट में AirPods Pro, iPad को भी पेश कर सकती है। एप्पल के एनालिस्ट Ming Chi-Kuo की मानें तो, एप्पल अपने Pro सीरीज के दाम बढ़ा सकता है। iPhone 14 Pro $1,099 यानी 87,838 रुपए और iPhone 14 Pro Max $1,199 यानी 95,830 कीमत के आसपास उतारा जा सकता है। लेकिन, भारत में इनकी कीमत बढ़ सकती है।

पैगाम रहमत-ए-आलम अभियान: 16 से 26 अगस्त तक 17 राज्यों के 1,000 स्थानों पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

अयोध्या एयरपोर्ट से गुप्त गाड़ियों में ले जाए गए उम्मीदवार, जानें राम मंदिर CEO की रेस में कौन-कौन हैं शामिल

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान