Apple CEO को बदला जाएगा। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Apple में बड़ा बदलाव? अगले साल बदल सकता है CEO, Tim Cook के उत्तराधिकारी की खोज तेज

Tim Cook Retirement: Apple ने अपने अगले CEO के चयन की प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिसमें कुछ नाम सामने आए जो आने वाले समय में Apple के CEO बनेगे।

सिमरन सिंह

Apple CEO Change: Apple ने अपने अगले CEO के चयन की प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संभव है कि आने वाले वर्ष में Tim Cook अपने पद से हट जाएं। लगभग 14 वर्षों से Apple की कमान संभाल रहे कुक के बाद कंपनी नेतृत्व परिवर्तन पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि Apple ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन आंतरिक स्तर पर तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं।

कौन बनेगा Apple का अगला CEO?

अगला CEO कौन होगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स में एक नाम सबसे आगे बताया जा रहा है John Ternus, जो वर्तमान में Apple के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) हैं। फ़ाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कई स्रोतों के हवाले से कहा है कि John Ternus इस पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं। लंबे समय से Apple के प्रमुख हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स को लीड कर रहे टर्नस कंपनी के अंदर एक मजबूत और भरोसेमंद तकनीकी नेता माने जाते हैं।

Tim Cook का Apple सफर: 1998 से आज तक

Tim Cook ने 1998 में Apple जॉइन किया था, जब कंपनी संघर्ष के दौर से गुजर रही थी। स्टीव जॉब्स ने उन्हें Apple की ऑपरेशंस टीम को नई दिशा देने के लिए कंपनी में शामिल किया था।

2005–2011: COO के रूप में योगदान

COO के रूप में कुक ने iPod, iPhone, MacBook और iPad जैसी प्रोडक्ट लाइनों की सप्लाई चेन को ग्लोबल लेवल पर मजबूत किया। माना जाता है कि उनके नेतृत्व में Apple बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करने में सक्षम हुआ।

2011 में संभाली CEO की कमान

  • स्टीव जॉब्स की बीमारी के दौरान भी कुक ने इंटेरिम CEO के रूप में कंपनी को संभाला।
  • 24 अगस्त 2011 को जॉब्स ने आधिकारिक रूप से उन्हें Apple का CEO नियुक्त किया।
  • कुक की लीडरशिप के दौरान Apple ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल कीं।

Tim Cook के नेतृत्व में Apple की उपलब्धियां

  • Apple Watch का लॉन्च
  • AirPods की ऐतिहासिक सफलता
  • M1, M2 और M3 जैसे शक्तिशाली सिलिकॉन चिप्स का उत्पादन
  • Apple Vision Pro का लॉन्च
  • iCloud, Apple Music, Apple TV+, App Store जैसे सर्विस बिजनेस का विस्तार
  • Apple की वैल्यूएशन 3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँची टेक इतिहास में पहली कंपनी
  • कुक ने Apple को हार्डवेयर से आगे बढ़कर एक मजबूत सर्विस-ड्रिवन कंपनी के रूप में विकसित किया।

अगले साल आ सकता है आधिकारिक ऐलान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने अगले CEO के नाम का ऐलान अगले वर्ष की शुरुआत में कर सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो यह टेक इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव साबित होगा।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार