Apple का नया इवेंट आने वाला है। Source. Apple
टेक्नॉलजी

Apple 13 अक्टूबर को करेगा बड़ा ऐलान, नए iPhone नहीं बल्कि इन Smart Home डिवाइस पर रहेंगी नजरें

Apple Smart Home Hub: Apple 13 अक्टूबर को Welcome Home थीम आयोजित करने जा रहा है।इसमें नए iPhone के बजाय स्मार्ट होम डिवाइस चर्चा में हैं। वहीं कंपनी के नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Apple का Welcome Home थीम इवेंट 13 अक्टूबर को आयोजित होगा।

  • कंपनी ने इसे Apple Experience नाम दिया है।

  • Apple का Smart Home Hub खास आकर्षण बन सकता है।

Apple 13 October Event: Apple 13 अक्टूबर को Welcome Home थीम के साथ एक खास इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस बार कंपनी के नए iPhone के बजाय स्मार्ट होम डिवाइस चर्चा में हैं। वहीं Apple के मार्केटिंग प्रमुख Greg Joswiak ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर शेयर किया है जिसमें Welcome Home. October 13 लिखा है। इसके बाद कंपनी के नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस इवेंट में स्क्रीन वाला नया Smart Home Hub, HomePod Mini का अपडेटेड वर्जन और नया Apple TV 4K पेश किया जा सकता है। इन डिवाइस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और Siri से जुड़े नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इन प्रोडक्ट्स के नाम, कीमत और स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

13 अक्टूबर को होगा Apple Experience इवेंट

Apple ने 13 अक्टूबर के कार्यक्रम के बारे में बताए तो कंपनी ने इसे Apple Experience नाम दिया है जबकि टीजर में Welcome Home टैगलाइन दिखाई गई है। जिससे संकेत मिलता है कि इस बार कंपनी का फोकस घर में इस्तेमाल होने वाले कनेक्टेड डिवाइस पर हो सकता है। वहीं भारतीय समय के अनुसार, इवेंट शाम 6:30 बजे निर्धारित किया गया है।

स्क्रीन वाला Smart Home Hub बदल सकता है अनुभव

इस इवेंट में Apple का कथित Smart Home Hub खास आकर्षण बन सकता है। इसकी रिपोर्ट्स में इसे HomePad या Home Hub कहा जा रहा है लेकिन इसका आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। यह डिवाइस घर के स्मार्ट प्रोडक्ट्स को एक ही जगह से कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। वहीं लीक्स में बताया गया है कि इसमें करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन मिल सकती है।

इसके टेबल पर रखने और दीवार पर लगाने वाले डिजाइन विकल्पों की चर्चा है। स्क्रीन पर कैलेंडर, मौसम और दूसरे विजेट दिख सकते हैं। अगर ये फीचर्स आते हैं तो यूजर्स को स्मार्ट लाइट, अन्य कनेक्टेड डिवाइस और घरेलू जानकारी एक जगह देखने की सुविधा मिल सकती है।

HomePod Mini 2 में मिल सकते हैं नए फीचर्स

Apple के मौजूदा HomePod Mini को 2020 में लॉन्च किया गया था। अब इसके नए वर्जन में बेहतर प्रोसेसर, अपडेटेड कनेक्टिविटी और नए कलर ऑप्शन मिलने की संभावना है। वहीं रिपोर्ट्स में Siri के AI फीचर्स को बेहतर सपोर्ट देने के लिए हार्डवेयर में बदलाव की भी चर्चा है। लेकिन इन संभावित अपग्रेड की पुष्टि नहीं हुई है।

नए Apple TV 4K में क्या होगा बदलाव?

Apple अपडेटेड Apple TV 4K भी पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसमें तेज प्रोसेसर, बेहतर कनेक्टिविटी और ज्यादा RAM मिल सकती है। कुछ लीक्स में A19 या A19 Pro चिप का जिक्र किया गया है। Siri Remote में भी बदलाव संभव हैं।

अभी के लिए इन सभी जानकारियों को संभावित अपडेट के तौर पर ही देखना चाहिए। इवेंट में कंपनी क्या पेश करती है यह आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। यूजर्स के लिए खास बात यह रहेगी कि Apple अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को कितना बेहतर बनाता है और Siri में AI का इस्तेमाल किस तरह करता है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें