AirPods में इस बार Siri AI का साथ। Source. Apple
टेक्नॉलजी

Apple AirPods 5 लॉन्च, अब ₹11 हजार से कम में मिलेगा ANC, Siri AI और Live Translation का मजा

Apple AirPods 5: Apple ने नई AirPods 5 लॉन्च कर दिया है। जिसमें Active Noise Cancellation (ANC) फीचर और Siri AI की सेवाओं को शामिल किया गया है।

सिमरन सिंह

AirPods 5 Live Translation: Apple ने अपनी नई AirPods 5 को भी इस लॉन्च में पेश किया है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह ओपन-ईयर डिजाइन में इंडस्ट्री की सबसे बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) देने वाले ईयरबड्स बन गया हैं। जिसमें खास बात यह है कि Apple ने इस बार प्रीमियम फीचर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध कराने की कोशिश की है।

AirPods 5 के बारे में बताए तो इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ Siri AI और Live Translation जैसे फीचर्स भी मिल रहे है। वहीं अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $129 रखी गई है जबकि Wireless Charging Case वाले मॉडल की कीमत $149 है। वहीं कंपनी के मुताबिक प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और स्टोर्स में बिक्री 18 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

पहले से 50% ज्यादा Noise हटाने का दावा

AirPods 5 को लेकर इसकी सबसे बड़ी खासियत बताी जा रही है कि इसका ANC सिस्टम कमाल का होने वाला है। वहीं Apple ने इसको लेकर बताया है कि नए Multiport Acoustic Architecture और बेहतर Computational Audio Algorithms की मदद से यह AirPods 4 with ANC की तुलना में 50 प्रतिशत तक ज्यादा बाहरी शोर कम कर सकता है।

इसके साथ Transparency Mode को भी बेहतर किया गया है ताकि यूजर आसपास की आवाजों और बातचीत को ज्यादा प्राकृतिक तरीके से सुन सके। वहीं Adaptive Audio जरूरत के हिसाब से ANC और Transparency Mode के बीच अपने आप बदलाव करता है। इसके साथ ही Conversation Awareness फीचर भी दिया गया है जो यूजर के बोलना शुरू करते ही Media Volume कम कर देता है। ऐसे में गाना या पॉडकास्ट बंद किए बिना आसपास मौजूद व्यक्ति से बातचीत करना आसान हो सकता है।

Sound Quality में भी हुआ बड़ा बदलाव

इस बार Apple ने AirPods 5 के Acoustic System को भी नए सिरे से तैयार किया है। जिसके अंदर नया Multiport Acoustic Architecture और Next-generation Adaptive EQ दिया गया है जिससे अलग-अलग तरह के कानों के लिए साउंड को बेहतर तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं Personalized Spatial Audio को भी ज्यादा Immersive बनाया गया है। जिसका मकसद साफ है कि यूजर को ऐसा ऑडियो अनुभव दिया जाए जिसमें आवाज चारों तरफ से आती हुई महसूस हो।

इसको लेकर Apple के Hardware Engineering के Vice President Dave Pakula ने कहा: “हमें बहुत खुशी है कि AirPods 5 के साथ हम 'एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन' जो हमारे सबसे पसंदीदा फ़ीचर्स में से एक है को अपने सबसे सस्ते AirPods में ला पा रहे हैं। AirPods 5 के दोनों मॉडल सुनने का बेहतरीन अनुभव देते हैं और ज़्यादा लोगों के लिए 'लाइव ट्रांसलेशन' जैसे फ़ीचर्स उपलब्ध कराते हैं। Siri AI के साथ मिलकर, AirPods दमदार हैंड्स-फ़्री क्षमताएँ देने के मामले में गेम-चेंजर साबित होते हैं।”

Siri AI और Live Translation बनेंगे खास फीचर

लॉन्च कि जानकारी में Apple Intelligence सपोर्ट वाले iPhone के साथ AirPods 5 को इस्तेमाल करने पर यूजर्स को कई Hands-free AI सुविधाएं दी जा रही है। जिसमें Siri AI के जरिए Messages, Emails और Photos जैसी निजी जानकारी के आधार पर मदद ली जा सकती है। इतना ही नहीं, यूजर Siri को सिर हिलाकर भी जवाब दे सकता है। यानी कुछ स्थितियों में बोलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

वहीं Live Translation भी AirPods 5 का खास फीचर है। जो Apple Intelligence की मदद से अलग-अलग भाषाओं में बातचीत को समझने में मदद करता है। वहीं फीचर इस्तेमाल करने के लिए दोनों AirPods के Stems को एक साथ दबाया जा सकता है या Siri से Live Translation शुरू करने के लिए कहा जा सकता है।

Wireless Charging मॉडल में ज्यादा बैटरी और Volume Control

वहीं जो यूजर ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं उनके लिए AirPods 5 with Wireless Charging Case मॉडल $149 में लाया गया है। इसमें Stem पर Swipe करके Volume बढ़ाने या घटाने की सुविधा पहली बार Open-ear Form Factor में दी गई है। इसके साथ ही ANC ऑन रहने पर एक चार्ज में 5 घंटे तक Playback का दावा किया गया है जो AirPods 4 with ANC से एक घंटे ज्यादा है। Charging Case के साथ ANC इस्तेमाल करते हुए कुल 22 घंटे तक सुनने की सुविधा मिल सकती है।

इसके अलावा Apple ने पर्यावरण पर भी फोकस भी किया है। जिसमें AirPods 5 में कुल मिलाकर 40 प्रतिशत Recycled Material का इस्तेमाल किया गया है जबकि Wireless Charging Case में 70 प्रतिशत Recycled Plastic और Battery में 100 प्रतिशत Recycled Cobalt का इस्तेमाल किया गया है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल