Amazon कि शानदार सेल इस तारीख से शुरू। Source. Amazon
टेक्नॉलजी

Amazon Great Indian Festival 2026: इस तारीख से शुरू होगी साल की बड़ी सेल, 75% तक डिस्काउंट और 10% कैशबैक

Amazon Sale 2026: Amazon ने साल कि सबसे शानदार फेस्टिव सीजन की सेल का ऐलान कर दिया है कि वो Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से करने वाले है। जो शानदार ऑफर्स के साथ आ रही है।

सिमरन सिंह

Amazon Great Indian Festival Offers: Amazon ने फेस्टिव सीजन की अपनी सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर दिया है। बता दें कि Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है। वहीं इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी, एसी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस और रोजमर्रा के सामान तक पर कई ऑफर्स मिलने वाले हैं। ऐसे में अगर आप भी फेस्टिव सीजन में नया फोन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या घर का कोई सामान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह सेल आपके लिए खास हो सकती है।

75% तक डिस्काउंट और बैंक ऑफर भी मिलेंगे

Amazon Great Indian Festival को लेकर बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी में आकर्षक डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। जिसमें पिछली सेल के ऑफर्स को देखें तो कुछ प्रोडक्ट्स पर 75 प्रतिशत तक की छूट भी मिलने कि उम्मीद है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट कैशबैक भी दिया जाएगा। साथ ही Prime मेंबर्स के लिए भी अतिरिक्त फायदे रखे गए हैं। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि Prime ग्राहकों को कुछ ऑफर्स पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी देखने को मिल सकता है।

Samsung से Realme तक फोन पर मिलेंगी डील्स

बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन इस सेल का बड़ा आकर्षण रहने वाला है। जिसमें Amazon ने अभी सभी डील्स और डिस्काउंट की पूरी जानकारी तो सार्वजनिक नहीं की है लेकिन सेल में Samsung, Xiaomi, Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर ऑफर्स मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं ग्राहक सेल के दौरान Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और 8 PM Deals जैसे खास ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते है। जिससे अलग-अलग समय पर नए डिस्काउंट और डील्स सामने आ सकती हैं।

नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा

जानकारी में यह भी देखा जा रहा है कि महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स या घरेलू सामान खरीदने वालों के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहने वाला है। इसके जरिए ग्राहक सामान की कीमत को आसान किस्तों में चुका सकते है। इसके साथ पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके नए प्रोडक्ट की कीमत कम करने का विकल्प भी देखने को मिल सकता है।

60 से ज्यादा शहरों में मिनटों में डिलीवरी

Amazon ने बताया है कि वो 60 से ज्यादा शहरों में चुनिंदा प्रोडक्ट्स की तेज डिलीवरी की सुविधा भी दे रहा है। जिसका सीधा मतलब है कि ऑर्डर करने के कुछ ही समय बाद सामान घर पहुंच सकता है। साथ ही फेस्टिव शॉपिंग के दौरान यह सुविधा उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है जिन्हें किसी प्रोडक्ट की तुरंत जरूरत होती है।

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा