DIscount जो आपके लिए नए साल के मौके पर दिया जा रहा है। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

नए साल की शॉपिंग के लिए बंपर ऑफर्स, जानें कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा डिस्काउंट

Myntra, Amazon, Flipkart और Meesho जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज और कपड़ों जैसी चीजों पर हजारों रुपये की बचत का मौका है।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: अगर आप नए साल की शुरुआत में शॉपिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स की बौछार कर दी है। Myntra, Amazon, Flipkart और Meesho जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज और कपड़ों जैसी चीजों पर हजारों रुपये की बचत का मौका है। आइए, जानते हैं प्रमुख ऑफर्स के बारे में।

Meesho: हर प्रोडक्ट पर छूट

Meesho पर लगभग हर प्रकार के प्रोडक्ट्स को किफायती कीमतों में खरीदा जा सकता है। होम अप्लायंसेज, मोबाइल एसेसरीज और कपड़ों पर बेहतरीन डील्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा, आप कूपन का इस्तेमाल करके और अधिक छूट पा सकते हैं। Meesho की सेल उन लोगों के लिए खास है जो कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं।

Myntra: मेकअप और कपड़ों पर 50-80% की छूट

Myntra की सेल में मेन और विमेन सेक्शन के कपड़ों, मेकअप और एसेसरीज पर 50 से 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। रजिस्टर्ड मेकअप ब्रांड्स और ज्वैलरी पर 40 प्रतिशत तक की छूट है। साथ ही, स्मार्टवॉच और वियरेबल्स पर 80 प्रतिशत तक का ऑफर ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Amazon: मोबाइल एसेसरीज पर 70% तक छूट

Amazon पर मोबाइल एसेसरीज पर 70 प्रतिशत और होम अप्लायंसेज पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑटोमोटिव इसेंशियल्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट भी उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म उन ग्राहकों के लिए आदर्श है जो हाई-क्वालिटी के गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना चाहते हैं।

Flipkart: शादी के कलेक्शन पर ऑफर्स

Flipkart पर वेडिंग कलेक्शन में 60 से 80 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। सिल्वर ज्वैलरी पर 50 प्रतिशत, मेन्स शूज पर 40 प्रतिशत और कपड़ों पर 60 से 80 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंसेज पर भी आकर्षक ऑफर्स मौजूद हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन