Highlight:
Airtel का केवल कॉलिंग और SMS वाला प्लान लॉन्च हो गया है।
इस प्लान में ₹185, ₹203 और ₹206 वाले प्लान को शामिल किया है।
इन प्लान में इंटरनेट की सेवा को छोड़ के फायदे दिए जा रहे है।
Airtel Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने केवल कॉलिंग और SMS की सुविधा वाले तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनकी कीमत ₹185, ₹203 और ₹206 रखी गई है। वहीं इन प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ 300 SMS मिलते हैं लेकिन इनमें मोबाइल डेटा शामिल नहीं किया गया है। साथ ही कंपनी के ऐप और वेबसाइट पर ये प्लान लिस्टेड हैं। इनका मकसद उन ग्राहकों को विकल्प देना है जिन्हें इंटरनेट से ज्यादा फोन कॉल और मैसेज की जरूरत होती है।
एयरटेल के ₹185 वाले प्लान के बारे में बताए तो इसकी वैलिडिटी 28 दिन कि है। वहीं ₹203 के रिचार्ज में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जिसका सीधा मतलब है कि ₹18 अधिक खर्च करके ग्राहक दो दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी पा सकते हैं। साथ ही तीसरा प्लान ₹206 का है जिसकी वैलिडिटी एक महीने की है। यह तय 30 दिनों के बजाय कैलेंडर महीने के हिसाब से चलता है और हर महीने उसी तारीख को रिन्यू होता है।
इन तीनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल के साथ 300 SMS शामिल किए गए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी मिलती है जिसके तहत हर 30 दिन में बिना अतिरिक्त शुल्क के नई ट्यून सेट की जा सकती है।
देखा जा रहा है कि केवल कॉलिंग और SMS वाले ये रिचार्ज उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं या जिनके पास कॉलिंग के लिए अलग सिम है। ऐसे ग्राहक भी इन पर विचार कर सकते हैं जो इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए मुख्य रूप से Wi-Fi पर निर्भर रहते हैं।
वैसे आमतौर पर डेटा वाले प्लान में उन ग्राहकों को भी इंटरनेट के लिए भुगतान करना पड़ता है जिन्हें मोबाइल डेटा की खास जरूरत नहीं होती। ऐसे में बिना डेटा वाले विकल्प से वे अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुन सकते हैं। लेकिन प्लान लेने से पहले अपनी कॉलिंग, SMS और वैलिडिटी की जरूरतों की तुलना करना जरूरी है।
एयरटेल के इन प्लान की पेशकश भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के निर्देशों के अनुरूप बताई गई है। जिसमें सितंबर में नियामक ने टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉइस कॉल और SMS वाले विशेष टैरिफ वाउचर उपलब्ध कराने और उनमें उचित टैरिफ कटौती करने का निर्देश दिया था।
साथ ही TRAI के Telecom Consumers Protection (Thirteenth Amendment) Regulations 2026 के तहत कंपनियों को डेटा के बिना वॉइस और SMS वाले विकल्प देने को कहा गया। इससे उन ग्राहकों को अधिक विकल्प मिल सकते हैं जिन्हें इंटरनेट पैक की जरूरत नहीं है।