Tecno Spark 50s 5G को लॉन्च के बाद से क्यों मिल रही इतनी वाहवाही, इस एक फीचर ने खीचा ध्यान

Tecno 5G Specialty: अपनी बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत बॉडी कि वजह से Tecno Spark 50s 5G लगातार फेमस होता जा रहा है। जिसमें कई और खासियत शामिल है।
Why is the Tecno Spark 50s 5G receiving so much praise following its launch
Tecno का नया फोन लॉन्च।Source. Tecno
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Tecno Spark 50s 5G भारत में लॉन्च हो गया है।

  • इस फोन की खासियत इसकी बैटरी को बताया जा रहा है।

  • Tecno के नए फोन को 19 हजार की शुरूआती कीमत पर लिया जा सकता है।

Tecno 5G Smartphone: बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत बॉडी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Tecno Spark 50s 5G आपके लिए एक नया विकल्प लाया है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को भारतीय बाजार में पेश किया है। जिसमें 6,500mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP का रियर कैमरा दिया जा रहा है। वहीं फोन की खासियत इसकी मजबूती भी है क्योंकि इसमें MIL-STD-810H शॉक-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग दी गई है। और अपने इन्हीं फीचर्स की वजह से ये फोन लगातार फेमस होता जा रहा है।

Tecno Spark 50s 5G की कीमत कितनी है?

Tecno Spark 50s 5G के बारे में बताए तो इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,999 है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल ₹22,999 में आता है। साथ ही फोन Burgundy Red और Breeze Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स में इसको लेकर बताया जा रहा है कि इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।

120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6400 प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जिसको आसान भाषा में कहें तो स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और एनिमेशन सामान्य 60Hz डिस्प्ले के मुकाबले ज्यादा स्मूद दिख सकते हैं।

साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है जो 5G कनेक्टिविटी के साथ रोजमर्रा के काम और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। खरीदने से पहले RAM और स्टोरेज के हिसाब से सही वेरिएंट चुनना जरूरी है।

Why is the Tecno Spark 50s 5G receiving so much praise following its launch
X Calls से Zoom और Google Meet को मिलेगी टक्कर? जानें कैसे काम करेगा नया वीडियो मीटिंग फीचर

6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Tecno Spark 50s 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh बैटरी है। जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल, नेटवर्क और स्क्रीन ब्राइटनेस पर निर्भर करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसलिए सेल्फी कैमरे का रिजॉल्यूशन खरीदारी से पहले ध्यान में रखें।

Why is the Tecno Spark 50s 5G receiving so much praise following its launch
Amazon को टक्कर देने के लिए अपना शॉपिंग प्लेटफॉर्म लाएंगे एलन मस्क? X पर दिया बड़ा संकेत

मजबूत बॉडी और Android 16 का सपोर्ट

फोन Android 16 आधारित HiOS पर चलता है। इसकी MIL-STD-810H शॉक-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग धूल तथा पानी की छींटों से सुरक्षा के लिए उपयोगी हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि फोन पूरी तरह वाटरप्रूफ है। कुल मिलाकर, बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन इसकी प्रमुख खूबियां हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com