Airtel (सोर्स: सोशल मीडिया) 
टेक्नॉलजी

Airtel का महाराष्ट्र-गोवा में धमाका: 3400+ नए 5G टावर और 399 में अनलिमिटेड डेटा, जानें आपको क्या होगा फायदा

Airtel 5G News: भारती एयरटेल ने महाराष्ट्र और गोवा में 3,400 नए 5G साइट्स लगाकर नेटवर्क क्रांति कर दी है। 2.2 करोड़ ग्राहकों को अब सुपरफास्ट इंटरनेट और 399 में अनलिमिटेड डेटा प्लान मिलेगा।

आकाश मसने

Airtel 5G Network Maharashtra And Goa Expansion: भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने पश्चिमी भारत में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने पिछले कुछ समय में महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्रों में 3,400 से अधिक नए 5G साइट्स स्थापित किए हैं। इस विस्तार का उद्देश्य ग्राहकों को न केवल हाई-स्पीड इंटरनेट देना है, बल्कि एक ऐसा नेटवर्क अनुभव प्रदान करना है जो बिना किसी रुकावट के चलता रहे।

2.2 करोड़ Airtel ग्राहकों को सीधा फायदा

एयरटेल का यह नेटवर्क विस्तार किसी एक शहर तक सीमित नहीं है। कंपनी ने महाराष्ट्र और गोवा के सभी 36 जिलों को कवर किया है। इसमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े महानगरों से लेकर तेजी से विकसित होते कस्बे और दूरदराज के गांव भी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, इस पहल से लगभग 2.2 करोड़ से अधिक ग्राहक सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। खास बात यह है कि गड़चिरोली, नंदुरबार और सिंधुदुर्ग जैसे उभरते जिलों में भी कनेक्टिविटी की समस्या को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया गया है। इन इलाकों में नए साइट्स लगने से डिजिटल समावेशन (Digital Inclusion) को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय छात्र और छोटे व्यवसायी मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

Airtel 5G का क्या मिलेगा फायदा?

नेटवर्क अपग्रेड की गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Airtel हर दिन औसतन 9 से अधिक नए 5G साइट्स सक्रिय कर रहा है। इसका सीधा असर ग्राहकों की डिजिटल लाइफस्टाइल पर पड़ेगा। अब चाहे आप एचडी वीडियो स्ट्रीम कर रहे हों, भारी फाइलें डाउनलोड कर रहे हों, या फिर ऑनलाइन पढ़ाई और वर्क-फ्रॉम-होम कर रहे हों, बफरिंग बीते जमाने की बात हो जाएगी। साथ ही, डिजिटल पेमेंट में आने वाली तकनीकी खामियां भी अब न्यूनतम हो जाएंगी।

भारती Airtel के महाराष्ट्र एवं गोवा के CEO रबी शंकर मिश्रा ने इस उपलब्धि पर कहा कि क्षेत्र में डेटा की मांग अभूतपूर्व तरीके से बढ़ रही है। हमारा लक्ष्य इस मांग को न केवल पूरा करना है, बल्कि उससे एक कदम आगे रहना है। 3,400+ नए साइट्स का जुड़ना एयरटेल की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जहां हम भविष्य-उन्मुख नेटवर्क के माध्यम से हर व्यक्ति को सशक्त बनाना चाहते हैं।

Airtel का 399 रुपए में अनलिमिटेड का तोहफा

नेटवर्क के साथ-साथ एयरटेल ने किफायती प्लान पर भी ध्यान दिया है। कंपनी अब अपने 399 रुपए के रिचार्ज पैक के साथ स्मार्टफोन यूजर्स को पूरी तरह से अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है। यह उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो डेटा लिमिट की चिंता किए बिना इंटरनेट का भरपूर उपयोग करना चाहते हैं।

अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर आधी रात को हंगामा, कालीघाट आवास के बाहर TMC-BJP समर्थकों में झड़प, कई घायल

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें दिल्ली का मौसम

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण