GTA 6 कि 5 अङम बाते। Source. Rockstar Game
टेक्नॉलजी

13 साल के इंतजार के बाद GTA 6 लॉन्च, 99 Metacritic स्कोर से मचाई धूम, फिर भी इन 5 बदलावों पर हो रही चर्चा

GTA 6 Launch: Rockstar Games का यह बहुप्रतीक्षित गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए रिलीज हुआ है। गेम की लॉन्चिंग के साथ दुनियाभर के गेमर्स में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Rockstar Games 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए रिलीज हुआ है।

  • GTA 6 ने शुरुआती समीक्षाओं में Metacritic पर 99 का स्कोर हासिल किया है।

  • रिलीज से पहले ही इसकी प्री-ऑर्डर बिक्री करीब 1.54 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।

GTA 6 5 Big Changes: करीब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार GTA 6 (Grand Theft Auto VI) लॉन्च हो गया है। बता दें कि Rockstar Games का यह बहुप्रतीक्षित गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए रिलीज हुआ है। वहीं गेम की लॉन्चिंग के साथ ही दुनियाभर के गेमर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसके शुरुआती रिव्यू में इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं गेम की कुछ तकनीकी सीमाओं और कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ दी है।

Reuters की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि GTA 6 ने शुरुआती समीक्षाओं के आधार पर Metacritic पर 99 का स्कोर हासिल किया है। इसके साथ ही यह प्लेटफॉर्म के सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले गेम्स में शामिल हो गया है। वहीं Sensor Tower के अनुमान में बताया गया है कि रिलीज से पहले ही इसकी प्री-ऑर्डर बिक्री करीब 1.54 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।

GTA 6 की लॉन्चिंग के बावजूद क्यों नाराज हैं गेमर्स?

इतनी शानदार शुरुआत के बावजूद GTA 6 को लेकर कुछ खिलाड़ियों की शिकायतें भी सामने आई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 30 FPS लिमिट को लेकर है। बताया जा रहा है कि मौजूदा कंसोल पर गेम 60 FPS मोड नहीं देता। इसका मतलब है कि गेम की विजुअल क्वालिटी शानदार होने के बावजूद कुछ खिलाड़ी ज्यादा स्मूद गेमप्ले की उम्मीद पूरी न होने से निराश हैं।

इसके अलावा फिजिकल डिस्क की जगह डिजिटल डाउनलोड कोड मिलने, करीब 212GB स्टोरेज की जरूरत और PC वर्जन की रिलीज डेट घोषित नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। साथ ही भारत में कीमत भी चर्चा का विषय है। लेकिन खरीदने से पहले PlayStation Store पर उपलब्ध एडिशन और कीमत जरूर जांच लें।

GTA 6 में Jason और Lucia की जोड़ी बदलेगी गेम खेलने का अंदाज

GTA 5 में Michael, Franklin और Trevor तीन मुख्य किरदार थे जबकि GTA 6 की कहानी दो किरदारों Jason Duval और Lucia Caminos के इर्द-गिर्द घूमती है। Lucia इस फ्रेंचाइजी के आधुनिक मेनलाइन गेम में पहली महिला मुख्य किरदार है। वहीं दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ता भी गेमप्ले का हिस्सा है। खिलाड़ियों के फैसलों और उनके साथ बिताए समय के हिसाब से यह रिश्ता मजबूत या कमजोर हो सकता है। साथ ही PC Gamer ने इसको लेकर बताया है कि इसमें चार रिलेशनशिप लेवल दिए गए हैं।

सोशल मीडिया से लेकर पुलिस तक, सब कुछ हुआ ज्यादा स्मार्ट

GTA 6 में इन-गेम सोशल मीडिया को भी पहले से ज्यादा वास्तविक बनाया गया है। Snapmatic जैसे फीचर के जरिए खिलाड़ी वीडियो और सोशल पोस्ट देख सकते हैं। कुछ पोस्ट और खबरें गेम में नए मिशन खोजने में भी मदद करती हैं। वहीं पुलिस का व्यवहार भी पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। अब अपराध के बाद केवल कपड़े बदलना काफी नहीं होगा। पुलिस खिलाड़ी की गाड़ी, कपड़ों और दूसरी पहचान से जुड़े संकेतों के आधार पर पीछा कर सकती है।

NPCs के साथ बातचीत बनेगी ज्यादा दिलचस्प

गेम में NPCs यानी शहर में घूमने वाले आम किरदार भी ज्यादा वास्तविक तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं। वे खिलाड़ियों की गतिविधियों के हिसाब से बातचीत कर सकते हैं, डर सकते हैं या आक्रामक हो सकते हैं। सड़क पर होने वाली कुछ घटनाएं आगे चलकर नए अनुभवों का रास्ता भी खोल सकती हैं।

इसका सीधे तौर पर मतलब है कि GTA 6 सिर्फ बड़े मैप और बेहतर ग्राफिक्स तक सीमित नहीं है। इसके नए किरदार, रिश्ते और इंटरैक्शन इसे अलग अनुभव बनाते हैं। लेकिन तकनीकी सीमाओं को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब गेम के लंबे इस्तेमाल के बाद ही बेहतर तरीके से मिल पाएगा।

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

दिल्ली में फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 घायल

Patiala Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, दो ट्रक नदी में गिरे

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद