Aadhaar Card (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

Aadhaar Card से हो रहा है गलत इस्तेमाल? घबराइए नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

Aadhaar Card Security: आधार कार्ड हर भारतीय की सबसे जरूरी पहचान बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सिम लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक हर जगह आधार का इस्तेमाल होता है।

सिमरन सिंह

Aadhaar Authentication History: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय की सबसे जरूरी पहचान बन चुका है। बैंक खाता खोलने से लेकर सिम लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक हर जगह आधार का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका आधार कहीं गलत तरीके से इस्तेमाल तो नहीं हो रहा? बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों के बीच यह सवाल अब बेहद अहम हो गया है। अगर आपको भी शक है कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हो सकता है, तो अब आप इसे घर बैठे कुछ मिनटों में चेक कर सकते हैं।

क्या होती है आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री?

जब भी आप अपने Aadhaar Card के जरिए वेरिफिकेशन करते हैं चाहे वह फिंगरप्रिंट हो, आईरिस स्कैन हो या फिर OTP तो उसका एक डिजिटल रिकॉर्ड बनता है। इसी रिकॉर्ड को "ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री" कहा जाता है। इसमें पिछले 6 महीनों तक का पूरा डेटा मौजूद होता है, जिसमें यह जानकारी मिलती है कि किस तारीख को और किस काम के लिए आपके आधार का इस्तेमाल किया गया।

घर बैठे ऐसे करें आधार का पूरा रिकॉर्ड चेक

Aadhaar Card की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने के लिए आपको अपने मोबाइल में mAadhaar ऐप इंस्टॉल करना होगा। अगर आपके पास यह ऐप नहीं है, तो आप इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको ऐप में आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद एक 4 अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करना होता है। अब ऐप के होम पेज पर जाकर "My Aadhaar" टैब पर क्लिक करें और अपना पिन दर्ज करें।

इन स्टेप्स से देखें पूरी हिस्ट्री

इसके बाद आपको Security सेक्शन में जाना होगा, जहां "Aadhaar Authentication History" का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप अपनी पसंद की तारीख चुन सकते हैं और उस दिन की पूरी हिस्ट्री देख सकते हैं। इस तरह आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके आधार का कब और कहां इस्तेमाल हुआ है।

गलत इस्तेमाल दिखे तो तुरंत उठाएं ये कदम

इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपको लिस्ट में कोई ऐसा वेरिफिकेशन दिखाई देता है जो आपने नहीं किया, तो आप तुरंत इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही mAadhaar ऐप के जरिए अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक भी कर सकते हैं, जिससे कोई भी आपके फिंगरप्रिंट का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और आपका Aadhaar Card पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

अब सुरक्षित रहेगा आपका आधार

इस आसान प्रोसेस की मदद से आप अपने आधार की पूरी गतिविधि पर नजर रख सकते हैं और समय रहते किसी भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं। थोड़ी सी जागरूकता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी