Hidden camera (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

होटल के कमरे में छिपा हो सकता है कैमरा, मोबाइल में तुरंत डाउनलोड करें ये 5 ऐप्स, वरना पड़ सकता है भारी

Hidden Camera Detector: होटल, गेस्ट हाउस और रेंटल रूम्स में हिडन कैमरा होने की खबरें लगातार आ रही है। ऐसे में अपने निजी पलों को सेफ रखने के लिए इन ऐप्स का आपके फोन में जरूरी है।

सिमरन सिंह

Hidden Camera Detector In Android And iPhone: आजकल देखा जा रहा है कि होटल, गेस्ट हाउस और रेंटल रूम्स में हिडन कैमरा होने की खबरें लगातार आ रही है। इस तरह के मामलों में कई बार लोगों के निजी पलों को रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेल तक किया जाता है। वहीं यह भी देखा गया है कि ज्यादातर कैमरे बाथरूम के मिरर, बल्ब, टीवी सेटअप या स्मोक डिटेक्टर जैसी जगहों पर छिपे हुए होते है, जिन्हें पहचानना आसान नहीं होता। ऐसे में आप भी ज्यादा ट्रैवल करते हैं या होटल में रुकते हैं तो इन मोबाइल ऐप्स के बारे में आपको पता होना चाहिए जो आपके आसपास छिपे हिडन कैमरे और स्पाई डिवाइस का पता लगाने में मदद कर सकते हैं। वहीं खास बात यह है कि इनमें से कई ऐप्स फ्री में उपलब्ध भी हैं।

Hidden Device Detector Camera

इस ऐप को खासतौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। जिसके अदंर आप को मैग्नेटिक सेंसर दिया जाता है जिसकी मदद से यह आसपास मौजूद स्पाई कैमरा और हिडन माइक्रोफोन को डिटेक्ट करने की कोशिश करता है। वहीं अगर किसी जगह पर संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलता है तो ऐप अलर्ट भी देता है। इसको होटल रूम चेक करने के लिए उपयोगी माना जाता है।

Spy C ऐप कैसे करता है काम?

Spy C ऐप को लेकर कई सारे दावे किए जाते है कि जिसमें से एक है इसका छिपे हुए कैमरों को तेजी से स्कैन करना है। इसमें मैग्नेटोमीटर फीचर भी दिया गया है जो आसपास के इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल्स को पहचानने में मदद करता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सिर्फ ऐप ओपन करके संदिग्ध जगह के आसपास फोन घुमाना होता है। ऐसे में ऐप को कोई डिवाइस एक्टिव होता है तो ऐप संकेत देने लगता है।

Hidden Camera Detector ऐप भी है फ्री

Hidden Camera Detector को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो आपको Google Play Store से मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए मिल जाएगी। इस ऐप में फोन के मैग्नेटिक सेंसर का इस्तेमाल करके हिडन कैमरा और इंफ्रारेड कैमरों का पता लगाने की कोशिश की जाती है। वहीं खासकर डार्क रूम या बाथरूम में यह फीचर काफी अच्छे से काम करता है।

Android और iPhone दोनों में करेगा काम

Hidden Spy Camera Detector ऐप एंड्रॉयड और iPhone दोनों में ही काम करता है। इसमें न सिर्फ हिडन कैमरे बल्कि GPS ट्रैकिंग डिवाइस का भी पता चलता है। वहीं इसका प्रीमियम वर्जन अतिरिक्त फीचर्स के साथ आता है लेकिन बेसिक वर्जन फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Hidden Camera Detector Pro भी बना सहारा

Hidden Camera Detector Pro ऐप को खास तौर पर इंफ्रारेड कैमरे डिटेक्ट करने के लिए बनाया गया है। ऐसे में आपको किसी भी होटल रूम में शक हो तो यह ऐप अतिरिक्त सुरक्षा देने में मदद कर सकता है और ज्यादा पुख्ता तरीके से कैमरा का पता भी लगा सकता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान