Highlight:
Samsung और Xiaomi ने भारत में 41 स्मार्टफोन वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
फोन कि नई कीमतें 16 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं।
मॉडल और स्टोरेज में ग्राहकों को अब 1,000 से 4,000 रुपये तक ज्यादा देने होंगे।
Samsung Smartphone Price Hike: दिवाली के बाद नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी आई है। बता दें कि Samsung और Xiaomi ने भारत में अपने 41 स्मार्टफोन वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिनकी नई कीमतें 16 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। मॉडल और स्टोरेज के हिसाब से ग्राहकों को अब 1,000 से 4,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। वहीं इस फैसले का असर खासतौर पर बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है। जिसमें कीमतों में इस बदलाव के पीछे मेमोरी चिप और दूसरे जरूरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Samsung ने अपनी Galaxy A और Galaxy F सीरीज के 22 वेरिएंट की कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं कंपनी के स्मार्टफोन अब 3.13 से 9.52 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। जिसके उदाहरण को देखे तो Samsung Galaxy A07 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत पहले 20,999 रुपये थी जो अब बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है।
इसके अलावा Galaxy F17 5G और Galaxy A17 5G के वेरिएंट भी 2,000 रुपये महंगे हुए हैं। Galaxy A36, A56 और A37 सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स पर भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं Galaxy A57 के कुछ वेरिएंट अब 4,000 रुपये ज्यादा कीमत पर मिलेंगे।
Xiaomi ने अपने Redmi पोर्टफोलियो के 19 वेरिएंट की कीमतें बढ़ाई हैं। कंपनी ने अलग-अलग मॉडल के हिसाब से 4.26 से 18.75 फीसदी तक दाम बढ़ाए हैं। इसमें सबसे ज्यादा असर Redmi A7 Pro 5G के 4GB+128GB मॉडल पर पड़ा है। इसकी कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 18,999 रुपये हो गई है। यानी ग्राहकों को अब 3,000 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं Redmi Note 17 5G के वेरिएंट 3,000 रुपये और Redmi Note 17 Pro 5G के मॉडल 4,000 रुपये महंगे हुए हैं।
स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप और अन्य कंपोनेंट की लागत बढ़ने से कंपनियों पर कीमतें बढ़ाने का दबाव है। इस बीच Oppo, Vivo और Realme जैसी कंपनियों के भी कीमतें बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन इन कंपनियों की ओर से अभी ऐसी बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दिवाली के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 18 से 20 फीसदी कम रही। ऐसे में रिटेलर्स के पास पुराने दाम वाले कुछ फोन का स्टॉक मौजूद हो सकता है। ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह कीमतों की तुलना करके खरीदारी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि पुरानी कीमत पर फोन मिलना स्टॉक और विक्रेता पर निर्भर करेगा।