WhatsApp के ग्रुप पर आए नए फीचर। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

WhatsApp Group Chat में आए 4 बड़े फीचर्स, अब हमेशा के लिए Pin कर सकेंगे मैसेज, नए मेंबर्स को मिलेगी पुरानी चैट

WhatsApp Group Status: WhatsApp ने Group Chat के लिए चार नए फीचर्स और अपडेट्स की घोषणा की है। जिनमें हमेशा के लिए मैसेज पिन करने, नए मेंबर्स के साथ पुरानी चैट शेयर करने जैसे कई फीचर्स को लाया गया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • WhatsApp के Group Chat में चार नए फीचर्स आए है।

  • नए अपडेट के साथ WhatsApp Forever पिन का विकल्प भी चुन सकती है।

  • अब सदस्य के ग्रुप में शामिल होने के बाद भी उसकी चैट हिस्ट्री भेजी जा सकेगी।

  • WhatsApp Status की तरह Group Status भी 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा।

WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp का इस्तेमाल करने वालों के लिए ग्रुप चैट अब पहले से ज्यादा आसान और काम की होने वाली है। जैसा कि आम तौर पर देखा जाता है कि किसी ग्रुप में नया सदस्य जुड़ता है तो उसे पुरानी बातचीत की जानकारी नहीं मिल पाती। वहीं जरूरी मैसेज कुछ समय बाद पिन से हट जाते हैं और जिसके बाद उन्हें दोबारा खोजना पड़ता है। इन परेशानियों को कम करने के लिए WhatsApp ने Group Chat के लिए चार नए फीचर्स और अपडेट्स की घोषणा की है। जिनमें हमेशा के लिए मैसेज पिन करने, नए मेंबर्स के साथ पुरानी चैट शेयर करने, मेंशन किए गए मैसेज फिल्टर करने और ग्रुप स्टेटस शेयर करने की सुविधा शामिल है।

WhatsApp में अब Forever के लिए पिन कर सकेंगे मैसेज

जैसा कि देखा जाता है कि WhatsApp ग्रुप में कई बार एडमिन जरूरी जानकारी, नियम या किसी इवेंट से जुड़ा मैसेज पिन करते हैं। जिसमे अभी तक यूजर्स किसी मैसेज को 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन तक ही पिन रख सकते थे। लेकिन नए अपडेट के साथ कंपनी Forever पिन का विकल्प भी चुन सकती है। इसका फायदा उन ग्रुप्स में ज्यादा होगा जहां जरूरी जानकारी लंबे समय तक काम आती है। लेकिन ग्रुप में एक साथ अधिकतम चार मैसेज पिन करने की मौजूदा सीमा का भी ध्यान रखना होगा।

नए मेंबर को बाद में भी भेज सकेंगे पुरानी चैट

फीचर्स के मामले में WhatsApp का दूसरा बड़ा अपडेट Group Message History से जुड़ा है। जिसमें पहले ग्रुप में किसी नए सदस्य को जोड़ते समय ही एडमिन हाल के मैसेज शेयर करने का विकल्प चुन सकते थे। अब सदस्य के ग्रुप में शामिल होने के बाद भी उसकी चैट हिस्ट्री भेजी जा सकेगी।

इसके लिए ग्रुप मेंबर के नाम पर टैप करके हाल के मैसेज शेयर करने का विकल्प चुनना होगा। वहीं WhatsApp ने इसको लेकर बताया है कि शेयर किए गए मैसेज भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे। जिसका सीधा मतलब है कि नए सदस्य को जरूरी बातचीत समझाने के लिए बार-बार स्क्रीनशॉट भेजने की जरूरत कम होगी।

Mentions और Replies के लिए मिलेगा नया फिल्टर

तीसरा फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कई WhatsApp ग्रुप्स का हिस्सा हैं। कंपनी अब Mentions and Replies नाम का नया फिल्टर दे रही है। इसकी मदद से यूजर्स उन अनरीड ग्रुप कन्वर्सेशन को आसानी से देख सकेंगे जहां उन्हें मेंशन किया गया है या उनके किसी मैसेज का सीधा जवाब मिला है। इसमें @all मेंशन वाले मैसेज भी शामिल होंगे। इससे जरूरी बातचीत ढूंढने के लिए हर ग्रुप को अलग-अलग खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Group Status से चुनिंदा ग्रुप में शेयर करें अपडेट

चौथा फीचर Group Status है। इसके जरिए यूजर्स अपना फोटो या वीडियो स्टेटस किसी खास ग्रुप के साथ शेयर कर सकेंगे। जिसमें दोस्तों के ग्रुप में शेयर किया गया अपडेट परिवार के दूसरे कॉन्टैक्ट्स को दिखाना जरूरी नहीं होगा। ग्रुप के दूसरे सदस्य उस स्टेटस को देख सकेंगे उस पर रिएक्ट कर सकेंगे और अपना स्टेटस भी जोड़ सकेंगे। सामान्य WhatsApp Status की तरह Group Status भी 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा।

वहीं कंपनी ने इन चारों फीचर्स का रोलआउट शुरू करने की घोषणा की है। लेकिन सभी यूजर्स तक इनके पहुंचने में समय लग सकता है। इसलिए WhatsApp को अपडेट रखने के साथ अपने अकाउंट में नए विकल्पों की उपलब्धता भी चेक करते रहें।

लंदन में 30 महीने में पूरा किया 36 महीने का कोर्स; पत्नी की मौत की खबर पर भी सरदार पटेल ने नहीं रोके कदम

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, अरुणाचल से आंध्र तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

ISRO का GSLV-F18 मिशन लॉन्च, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगी भारत की NavIC प्रणाली, पीएम मोदी ने दी बधाई

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश