सांकेतिक तस्वीर  
राज्य

101 रुपए खर्च करके आप भी बन सकते हैं अयोध्या दीपोत्सव का हिस्सा

अनिल सिंह
  • पर्यटन विभाग ने 'होली अयोध्या' एप के माध्यम से शुरू की दीयों की बुकिंग
  • दीये बुक करके देश या विदेश से घर बैठे आप भी बन सकते हैं दीपोत्सव का हिस्सा
  • एप पर 101 रुपए से लेकर 1100 रुपए तक के चार पैकेज होंगे उपलब्ध
  • एक दीये से लेकर 51 दीयों तक को बुक कराने की मिल रही है सुविधा
  • बुकिंग के बदले अयोध्या प्रशासन की ओर से पोस्ट किया जाएगा प्रसाद

लखनऊ: योगी सरकार हर साल की तरह इस बार भी अयोध्या के दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav) 2023 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। इस बार भी 21 लाख दीये जलाकर पर्यटन विभाग विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग व अयोध्या जिला प्रशासन ने इस बार एक नया प्रयास भी किया है। इसके तहत आप भी घर बैठे दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं। एप के माध्यम से आप घर बैठे अयोध्या में एक से लेकर 51 दीयों तक दान देकर उन्हें रोशन (Participate) कर सकते हैं। एक दीये के लिए जहां आपको 101 रुपए (Rs) खर्च करने होंगे तो वहीं, 11 दीयों के लिए 251 रुपए, 21 के लिए 501 रुपए और 51 दीयों के लिए 1100 रुपए ऑनलाइन (online) दे सकते हैं।

देश या विदेश कहीं से बुक करा सकेंगे दीये
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि विभाग ने 'होली अयोध्या' (HOLY AYODHYA) नाम से एक मोबाइल एप तैयार किया है। इससे आम लोग आसानी से घर बैठे अयोध्या के दीपदान में शामिल हो सकेंगे। यह मोबाइल एप एंड्रायड व एप्पल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इस एप को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर एक या उससे अधिक दीये अपने नाम से बुक कर सकते हैं। खास बात यह कि दीपोत्सव के बाद पर्यटन विभाग संबंधित व्यक्ति के पते पर यह दीया, प्रसाद व सरयू का जल भी प्रसाद के रूप में भेजेगा। इस ऐप के माध्यम से तय की गई सहायता राशि देकर कोई भी दीये जलवा सकता है। वह अपने नाम से, अपने परिजनों के नाम से एक से लेकर 51 दीये तक बुक करा सकते हैं। इस एप पर आने वाले आवेदन को जिला प्रशासन देखेगा और उसके अनुसार दीये जलाने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विदेशों में रह रहे लोग भी इस दीपोत्सव से जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में यह उनके लिए अच्छी सुविधा होगी।



एप पर दीपदान के मिलेंगे चार पैकेज
एप पर दीप प्रज्ज्वलन के अलग-अलग पैकेज रखे गए हैं। 101 से 1100 रुपए तक के चार पैकेज में पहला पैकेज 101 रुपए का है, जिसमें एक दीप प्रज्वलित होगा। इसका प्रमाण डिजिटल रूप से श्रद्धालु के नाम से भेजा जाएगा। दूसरा पैकेज 251 रुपए का है, जिसमें 11 दीप जलेंगे तथा प्रमाण के रूप में जले हुए दीपों के साथ राम जन्मभूमि का प्रसाद कोरियर से भेजा जाएगा। इसी तरह तीसरा पैकेज 501 रुपए का है, जिसमें 21 दीप जलाए जाएंगे तथा दीपों के साथ प्रसाद, रामनामी गमछा, सरयु का जल दानदाता को कोरियर से भेजा जाएगा। चौथे पैकेज में 1100 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जिसमें 51 दीप प्रज्वलित होंगे। इसमें दीपों के अतिरिक्त रामलला का प्रसाद, रामनाम का गमछा, सरयू जल के साथ राममंदिर का मॉडल कुरियर से भेजा जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान