मुंबई में गर्मी, विदर्भ में बेमौसम बारिश (फोटो-ट्विटर) 
राज्य

नागपुर और विदर्भ में 2 दिन बेमौसम बारिश का येलो अलर्ट जारी, मुंबई में भीषण गर्मी

आने वाले दो दिनों को लेकर महाराष्ट्र के मौसम के बारे में मौसम विभाग द्वारा भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मुंबई में हालांकि आने वाले दिनों में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा, लेकिन मौजूदा गर्म मौसम से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही नागपुर और विदर्भ में फिर एक बार बेमौसम बारिश होने की संभावना है।

वैष्णवी वंजारी

नागपुर: महाराष्ट्र में गर्मी और बारिश ऐसे दोनों तरह के मौसम दिख रहे है। आर्थिक राजधानी मुंबई में तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। बता दें कि सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में अब मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को मुंबई में मतदान के दिन तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि हालांकि आने वाले दिनों में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा, लेकिन मौजूदा गर्म मौसम से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा विदर्भ में होने वाला है, दरअसल यहां फिर से बेमौसम बारिश होने की संभावना है।

मुंबई में गर्मी के साथ उसम

मौसम विभाग ने दी जानकारी के मुताबिक, मुंबई में गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में कहा जा रहा है कि मुंबई में उमस बढ़ेगी और गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई में गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहने की संभावना है। ज्ञात हो कि मुंबई में पिछले दो दिनों से बहुत गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मुंबई में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि इसमें कमी आएगी, लेकिन उमस बढ़ेगी। उसम बढ़ने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हिस्सों में बादल छाए

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में जहां तूफानी बारिश हो रही है, वहीं कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिनों तक मुंबई सहित ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे गर्मी से परेशान मुंबईकरों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने शनिवार को मुंबई और ठाणे के साथ-साथ रायगढ़, रत्नागिरी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विदर्भ में आंधी की संभावना

मौसम विभाग द्वारा नागपुर और विदर्भ में फिर दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। नागपुर क्षेत्रीय मौसम विभाग ने विदर्भ में तूफानी बारिश की आशंका जताई है। वहीं विदर्भ में रविवार तक बेमौसम बारिश की संभावना है। हालांकि मई महीने के 15 दिन बीत चुके है, लेकिन विदर्भ में गर्मी की तीव्रता के बजाय तूफान, ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश का दौर लगातार जारी है। इस वजह से किसान परेशान है।

19 मई तक अंडमान में मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून 19 मई तक अंडमान में प्रवेश कर सकता है। फिर दक्षिण पश्चिम मानसूनी हवाएं 31 मई के आसपास केरल में प्रवेश करेंगी। ठीक इसके बाद यदि वातावरण अनुकूल रहा तो 7 से 10 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है। देखा जाये तो मानसून के पहले ही महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

कांग्रेस हेडक्वार्टर में वंदे मातरम पर मचा बवाल, राहुल-सोनिया के बीच आखिर क्या हुई बात? VIDEO हुआ वायरल

भारत-अमेरिका संबंध आज सबसे मजबूत, Independence Day पर US विदेश मंत्री रुबियो और इजरायल ने दी बधाई

युवाओं को फ्री कोचिंग से दिमागी नक्सल तक, लाल किले से क्या-क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें भाषण की 10 मुख्य बातें

क्या है शक्ति की सप्त धारा? जो बदलेगी देश की तस्वीर, PM मोदी ने बताया भारत को आत्मनिर्भर बनाने का फॉर्मूला

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी