राज्य

यूट्यूब वीडियो ने बनाया लुटेरा! एटीएम तोड़ने के आरोप में 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

अनिल सिंह

मुंबई: यूट्यूब वीडियो युवाओं के दिमाग पर कितना प्रतिकूल असर कर रहा है इसका उदाहरण तब सामने आया जब, मुंबई में एक युवक (Youth) यूट्यूब वीडियो देख कर एटीएम को तोड़ने की हिम्मत की, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वकोला पुलिस ने एक 21 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसने एक हिंदी फिल्म और यूट्यूब वीडियो देखकर एटीएम तोड़ने (Break ATM) का असफल प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान पालघर निवासी जावेद शेख के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि, एटीएम कियोस्क वाकोला पाइपलाइन रोड पर स्थित है। 1 अप्रैल को शाम 6.22 बजे, जावेद एटीएम में दाखिल हुआ और कटर का उपयोग करके मशीन को खोलने की कोशिश की, लगातार प्रयासों के बावजूद, वह पहुंच पाने में असमर्थ रहा और घटनास्थल से भाग गया। चोरी के प्रयास का पता चलने पर बैंक अधिकारी नवीन कारकल ने वकोला पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने कियोस्क सहित आसपास के 70-80 सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्डिंग की जांच कर फुटेज के आधार पर आरोपी को नीले रंग की बाइक पर सवार होकर धोबी घाट इलाके की ओर जाते देखा गया। पुलिस ने आसपास जाल बिछाया और उसे पकड़ लिया, शुरुआत में उसने सहयोग नहीं किया, लेकिन बाद में उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक बैग जब्त किया जिसमें ग्राइंडर ब्लेड, दो ब्लेड, एक कटर, चश्मा, मैकेनिकल दस्ताने, एक मनी कैप, एक पाइप और अपराधों में इस्तेमाल की गई एक बाइक थी और पता चला कि बाइक चोरी की थी।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन