मलप्पुरम बोट हादसा (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
राज्य

केरल में समुद्र किनारे आपस में टकराई मछुआरों की नौका और जहाज, 2 लोगों की मौत

केरल के मलप्पुरम क्षेत्र के त्रिशूर जिले में मनक्काकादावु तट पर एक जहाज और एक नाव के बीच टक्कर होने से नाव में सवार दो मछुआरों की मौत हो गई । नाव में सवार बाकी बचे मछुआरों को जहाज में उपस्थित लोगों द्वारा बचा लिया गया है।

अपूर्वा नायक

मलप्पुरम (केरल) : केरल तट (Kerala coast) के पास मलप्पुरम (mallapuram) क्षेत्र में सोमवार सुबह एक जहाज और एक मछुआरों की नौका कथित तौर पर आपस में टकरा गए, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। केरल पुलिस (Kerala Police) द्वारा यह जानकारी दी है ।

केरल के मलप्पुरम की घटना

यह घटना केरल के मलप्पुरम क्षेत्र के त्रिशूर जिले में मनक्काकादावु तटीय पुलिस थाने की सीमा से लगभग 16 समुद्री मील दूर की है। इस दौरान राज्य के मछुआरे मछली पकड़ने गए हुए थे, तभी मनक्काकादावु तट पर एक नाव और एक जहाज की आपस में टक्कर हो गई जिससे नाव में सवार दो लोगों की मौत हो गई । हादसे में बाकी किसी के हताहत होने की जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।

दो लोगों की मौत

पुलिस द्वारा यह जानकारी दी गई है कि यह टक्कर इतनी भयावह थी कि इस टक्कर से नाव के दो टुकड़े हो गये। उन्होंने बताया कि इस हादसे के दौरान नाव पर चार लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई और बाकी बचे दो लोगों को जहाज पर मौजूद लोगों ने बचा लिया।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल