सांकेतिक तस्वीर 
राज्य

महिला का यौन शोषण, फोटो-वीडियो किया वायरल

अनिल सिंह

पुणे: सोशल मीडिया के जरिए पहचान होने के बाद शादीशुदा महिला (Married woman) से नजदीकी बढ़ाकर उसका यौन शोषण (Sexual Assault ) किया गया है, उसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में खड़की (Khadki) पुलिस ने ऋषिकेष रोहिदास पवार (Rishikesh Pawar) इंद्रायणीनगर, भोसरी (Bhosari) निवासी के खिलाफ केस दर्ज किया है। औंध बोपोडी इलाके की 32 वर्षीय महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना जून 2023 में हुई थी।

पुलिस की जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला और आरोपी ऋषिकेश दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। फिर उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया।

शिकायत में कहा गया है कि एक दिन आरोपी को चाय देते समय उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाए। इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके मुताबिक पुलिस ने ऋषिकेश पवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख