राज्य

सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर रेप, वीडियो वायरल की धमकी देने वाले पर FIR दर्ज

अनिल सिंह
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती: महिला के साथ दुष्कर्म
  • वीडियो वायरल की धमकी देने वाले पर FIR दर्ज
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) सांताक्रूज़ स्थित वकोला पुलिस (Vakola police) ने एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उससे जबरन वसूली करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के संभाजी नगर (Sambhajinagar) के समीर सलीम शेख (Sameer Salim Shaikh) के रूप में की है, हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक एक निजी कंपनी में काम करने वाली पीड़िता कुछ दिन पहले ओला पार्टी ऐप पर समीर से मिली थी और उनके बीच दोस्ती हो गई, एक वीडियो कॉल के दौरान, समीर ने उसे एक बैठक के लिए संभाजी नगर में आमंत्रित किया। पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले इनकार कर दिया, फिर उसने अपनी गर्दन पर चाकू रखकर उसे धमकाया। जिसके बाद वह मान गई। 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 1 अक्टूबर को पीड़िता समीर से मिलने संभाजी नगर गई थी। वे एक होटल के कमरे में मिले और वहां समीर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और एक मोबाइल फ़ोन में सब रिकॉर्ड कर उससे 70 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन मांगा और नहीं देने पर सोशल मिडिया पर वायरल करने की धमकी दी, पीड़िता ने मुंबई लौटकर पुलिस से संपर्क किया और अपराधी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान