(सड़क हादसा ) FILE PHOTO 
राज्य

गुजरात में सड़क हादसा, हाइवे पर खड़े ट्रक से वैन की टक्कर, 3 की मौत

वैष्णवी वंजारी

आणंद: गुजरात में आणंद शहर के निकट वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक मिनी वैन राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। खंभोलज पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना आधी रात को करीब साढ़े बारह बजे उस वक्त हुई जब वैन में सवार लोग वाहन मालिक को वड़ोदरा छोड़कर वापस अपने घर डाकोर शहर लौट रहे थे। अधिकारी के मुताबिक, ट्रक बिना किसी ब्रेक लाइट या इंडिकेटर लाइट के खड़ा था।

मिनी वैन ने इसे पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो को आणंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (तेज गति से या लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मौत) और 279 (वाहन चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दूसरों की जान को खतरा) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। (एजेंसी)

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय