राज्य

अगले सप्ताह हो सकता जनता के लिए खुल सकता है पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरुवार को विजय चौक से इंडिया गेट (India Gate) तक बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) का उद्घाटन कर सकते हैं। यह शहर का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थान माना जाता है। इस पुनर्विकसित खंड में लाल ग्रेनाइट वॉकवे हैं जो चारों ओर हरियाली के साथ लगभग 1.1 लाख वर्ग मीटर फैले हुए हैं, राजपथ के साथ 133 से अधिक लाइट पोल, 4,087 पेड़, 114 आधुनिक साइनेज और स्टेप्ड गार्डन हैं।

यह पहली परियोजना है जो मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत पूरी हुई है। एक अधिकारी ने बताया, "काम खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री 8 सितंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं।”

एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट के बीच बगीचों में और राजपथ के साथ-साथ 900 से अधिक लाइट पोल हैं, जिसका उद्देश्य सेंट्रल विस्टा को चौबीसों घंटे पैदल चलने वालों लोगों के लिए अनुकूल बनाना है।

सेंट्रल विस्टा की पुनर्विकास परियोजना में एक नए त्रिकोणीय संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर के राजपथ, एक नए प्रधानमंत्री निवास और कार्यालय है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता