राहुल नार्वेकर (फाइल फोटो) 
राज्य

क्या अलीबाग का भी बदलेगा नाम? राहुल नार्वेकर की CM एकनाथ शिंदे से मांग

वैष्णवी वंजारी

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष (Maharashtra Assembly Speaker) राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) ने राज्य सरकार (Maharashtra Government) से अलीबाग (Alibag) का नाम बदलकर ‘मयनाकनगरी' (Mayanakanagari) करने की अपील की है। नार्वेकर ने यह कदम मयनाक भंडारी की याद में उठाने की अपील जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना को ताकतवर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

मुंबई के निकट स्थित तटीय शहर अलीबाग एक पर्यटक क्षेत्र है। दरअसल अखिल भारतीय भंडारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल में नार्वेकर से मुलाकात की थी और नाम परिवर्तन का अनुरोध किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर कहा कि मराठा योद्धा शिवाजी के शासन में विदेशी आक्रांताओं को रोकने के लिए तटीय सुरक्षा एवं तटीय युद्ध अभियान अहम थे।

नार्वेकर ने अपने पत्र में कहा, ‘‘शिवाजी महाराज ने मजबूत नौसैन्य बल की आधारशिला रखी और मयनाक भंडारी ने कोंकण से उसका नेतृत्व किया। कड़े संघर्ष और मयनाक भंडारी की बहादुरी के कारण अंग्रेजों को अलीबाग में खंडेरी-उंडेरी बंदरगाह के किले से पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि भंडारी की एक प्रतिमा भी अलीबाग में लगाई जानी चाहिए।

(एजेंसी)

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना