फ़ाइल फोटो  
राज्य

मोबाइल के लिए जल्लाद बना महिला का दोस्त, चोरी के शक पर पीट-पीटकर की शख्स की हत्या

अनिल सिंह

पिंपरी: पुणे के पिंपरी (Pimpri) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां मोबाइल चोरी (Mobile Stealing) के शक पर एक शख्स की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना चिखली (Chikhali) के प्रल्हाद सोनवणे के खाली प्लॉट में बने पत्रा के शेड के पास बुधवार 20 मार्च की शाम पांच से छह बजे के दौरान हुई। इस मामले में चिखली पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

मृतक का नाम महादेव विठ्ठल शिंदे (45) रामदासनगर, मोरे पाटिल चाल, चिखली का निवासी। इसे लेकर पुलिस उपनिरीक्षक विजय जनार्दन पंचमुख (34) ने चिखली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। राजू अनिल गांगुली (28, कुदलवाडी, चिखली), विनोद शांताराम पवार (22, कुदलवाडी चिखली) के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजू गांगुली की पहचान की एक महिला के दोस्त के रूप में हुई है। महिला ने मृतक महादेव शिंदे पर मोबाइल चोरी करने का संदेह जाहिर किया था। बुधवार की शाम पांच बजे महादेव चिखली के चौधरी वजन कांटा के पास आया था। इसी दौरान राजू के पहचान की महिला ने महादेव से मोबाइल को लेकर पूछताछ की। 

जब आरोपी राजू व विनोद वहां पहुंचे, तो मोबाइल चोरी को लेकर उन्होंने महादेव से विवाद शुरू कर दिया। पहले दोनों ने उसे हाथ से मारा। फिर राजू ने वहां पड़ा लकड़ी का डंडा उठाकर महादेव के सिर पर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जबकि विनोद लकड़ी की छड़ी से हमला किया। इसमें गंभीर रूप से जख्मी होने की वजह से महादेव शिंदे की मौत हो गई। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक मुलीक कर रहे है। 

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान