राज्य

झुकी हुई इमारत को देखने उमड़ी भीड़, दहशत में पिंपरी के लोग

अनिल सिंह
  • निर्माण कार्य के दौरान झुकी इमारत
  • पिंपरी निवासियों में बढ़ी दहशत

Leaning Building in Pimpri: पुणे जिले के पिंपरी (Pimpri) चिंचवड़ शहर में वाकड इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक एक तरफ झुक गई। इमारत के एक तरफ झुकने (Leaning Building) की जानकारी सामने आते ही, इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चूंकि इमारत के किसी भी समय गिरने और बड़ी दुर्घटना होने की आशंका थी, इसलिए इमारत को नीचे से सपोर्ट देकर पीसीएमसी (PCMC) ने इसे गिराना (Demolish) शुरू कर दिया गया। फिलहाल इमारत के आसपास की सड़क और इलाके को खाली करा लिया गया है। फायर ब्रिगेड और पुलिस पूरी रात इलाके में पहरा देती नजर आई। सुबह होते ही इमारत में तोड़क कार्रवाई शुरू कर दी गई। 

इमारत गिरने से हो सकता था बड़ा खतरा 
मंगलवार की रात देखा गया कि इमारत की दीवार अचानक झुक गई। इसके बाद पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इमारत का निरीक्षण किया। इस का निर्माण Y शैली में किया गया है और देखने में ऐसा लगता है कि यह दीवार चार की बजाय दो ही खंभों पर खड़ी है। झुकी हुई इमारत को सपोर्ट दिया गया है। जहां पर यह इमारत बनी है, इसके ठीक सामने एक ट्रैफिक लेन है। इस सड़क पर हमेशा भारी भीड़ रहती है। यदि यह इमारत गिरती है तो बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस इमारत को गिराया जाना जरूरी है। ऐसे में पीसीएमसी इस इमारत पूरी तरह से गिराने का फैसला लिया है। 

निर्माण पर उठा सवाल 
पीसीएमसी ने पहले पोकलेन की मदद से इस इमारत को सीधा करने की कोशिश की थी। नीचे से भी सपोर्ट दिया गया था, लेकिन मंगलवार की रात में काम रोक दिया गया और बुधवार को पीसीएमसी ने बिल्डिंग को गिराने का फैसला ले लिया। अब सवाल उठा रहे हैं कि इस इमारत को बनाने वाले लोगों ने आखिर इस इमारत को खड़ा करने में इतना गैर जिम्मेदाराना दृष्टिकोण क्यों अपनाया?

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान