अन्य राज्य

सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया, आज उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का दिन : हेमंत सोरेन

दिपक.पांडे

- ओमप्रकाश मिश्र

रांची : देश (Country) आज स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Struggle) के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती (125th Birth Anniversary) मना रहा है। इस अवसर (Occasion) पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित (Tribute) कर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी (Brave Fighter) सुभाष चंद्र बोस (Subhas Chandra Bose) ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था।

ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देशवासियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन और "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा " का ओजस्वी नारा देकर देशवाशियों में अंग्रजों के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए जोश भर दिया था। उन्होंने आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया।

आज राष्ट्र  के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को याद और सम्मान करने के साथ उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का दिन है। महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को शत - शत नमन है इस अवसर पर विधायक सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव और सुप्रियो भट्टाचार्य ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र