फरीदाबाद वायरल वीडियो (डिजाइन फोटो) 
अन्य राज्य

शराबियों का हुड़दंग! DJ रोकने गए पुलिसकर्मियों को मारे थप्पड़, दौड़ा-दौड़ाकर जूतों से की पिटाई, Video वायरल

अक्सा अंसारी

फरीदाबाद: हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) में पुलिसकर्मियों की पिटाई (Beating of Policemen) करने का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हुआ है। पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह (Sube Singh) ने पुलिसकर्मियों से हुई मारपीट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) के मामले में केस दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी स्विमिंग पूल में हुडदंग कर रहे युवकों को रोकने गए थे। वायरल हुए कथित वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों को युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वीडियो में दिख रहा है कि युवक पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारते हैं और बाद में उन्हें जूते से मारते हैं।

जानकारी के अनुसार वारदात थाना खेड़ी पुल इलाके में 21-22 मार्च की रात की है। घटना के 12 दिन बाद अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को इसका पता चला।युवक शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी उनसे बचने के लिए कई बार पीछे हटते दिखते हैं, लेकिन युवक पुलिस पर हमला कर देते हैं।

(एजेंसी)

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

वंदे मातरम विवाद: पिनाराई ने कांग्रेस पर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव का लगाया आरोप, बताया RSS की B-टीम

पर्चा छपवा देंगे, वही बोलना है...2027 चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की SP नेताओं को हिदायत, कहा- बयानबाजी से बचें

असम में BJP बूथ अध्यक्ष की हत्या से तनाव, 6 आरोपी गिरफ्तार; शव मिलने के बाद क्षेत्र में हिंसा और आगजनी

PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर के रंगों पर मचा बवाल! कांग्रेस ने पूछा- आयरलैंड का इंडिपेंडेंस डे मना रहे हैं क्या?