(Image-twitter) 
राज्य

मुंडका अग्निकांड: इमारत का फरार मालिक अब सलाखों के पीछे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के मुंडका में जिस इमारत में भीषण आग लग गयी थी, उसके फरार चल रहे मालिक को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आग सबसे पहले शुक्रवार को चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। इस घटना में 21 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली और हरियाणा में छापे मारने के बाद इमारत के फरार मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।'' उन्होंने बताया कि लाकड़ा मुंडका गांव का रहने वाला है।   इस घटना में 19 लोग अब भी लापता हैं और उनके जीवित बचने की संभावना बहुत कम है। (एजेंसी) 

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे