मुंबई एअरपोर्ट  
राज्य

महाराष्ट्र: मुंबई एयरपोर्ट पर महिला यात्री ने किया बैग में 'बम' होने का दावा

काजल चोपड़े

मुंबई: अतिरिक्त सामान के लिए भुगतान के लिए कहे जाने पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai International Airport) पर एक महिला (Woman) यात्री ने उसके बैग में ‘‘बम'' (Bomb) होने का दावा किया, जिससे थोड़े समय के लिए हवाई अड्डे पर तनाव व्याप्त हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिला के सामान की तलाशी ली गई। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घटना 29 मई की है, जब दक्षिण मुंबई की निवासी महिला अपने पति और बच्चों के साथ अपनी मां से मिलने के लिए कोलकाता जाने वाली थी।

उन्होंने बताया कि ‘चेक इन काउंटर' पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि एक बैग में वह अधिकतम 15 किलोग्राम सामान ले जा सकती हैं, जबकि उनके पास दो बैग थे और दोनों का वजन 22.05 किलोग्राम था। महिला को अतिरिक्त सामान के लिए भुगतान करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि महिला ने भुगतान करने से मना कर दिया और एयरलाइन के कर्मचारी के साथ उसकी बहस हो गई। इसके बाद महिला ने दावा किया कि उसके एक बैग में बम है।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने उसके बैग की तलाशी ली। उसमें से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि महिला के दावे से हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए खलबली मच गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला को सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सहार थाने में महिला के खिलाफ ‘‘दूसरे के जीवन और उनकी सुरक्षा को खतरे में डालने'' के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला को अगले दिन अदालत में भी पेश होने को कहा है, जहां उसके खिलाफ मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। (एजेंसी)

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का जन महाभियोग, SIR और वोट चोरी पर आज शक्ति प्रदर्शन, जानें पूरा शेड्यूल

Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सिक्किम से जम्मू तक भारी बारिश, बिहार में सबसे ज्यादा खतरा

हैदराबाद भारत में कैसे शामिल हुआ? जानिए सरदार पटेल, निजाम और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल