राज्य

शौहर को पीटने वाली बेगम हुई गिरफ्तार, वायरल वीडियो ने मचा दी थी सनसनी

अनिल सिंह

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से पति को बांधकर पीटने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, वीडियो में पत्नी पति की बेरहमी से पिटाई कर रही थी। पत्नी रह-रह कर पति को सिगरेट से जला रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने बवाल मचा दिया। देखते ही देखते देश भर में इस महिला की तेजी से चर्चा होने लगी और यह सवाल किया जाने लगा कि आखिर यह महिला कौन है और पुलिस इस पर एक्शन क्यों नहीं ले रही है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में दो महिला पुलिसकर्मियों के साथ एक नकाबपोश एक महिला नजर आ रही है और यही वह महिला है जो वीडियो में कथित तौर पर पति को पीट रही थी।

वीडियो में नजर आने वाली उत्तर प्रदेश की महिला का नाम मेहर जहां बताया जा रहा है। मेहर जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उस वीडियो में वह अपने पति मनन जैदी की पिटाई करते हुए नजर आ रही थी। जानकारी के मुताबिक मनन जैदी के साथ मैहर की लव मैरिज हुई थी। मेहर की गिरफ्तारी हो चुकी है इसी बीच पीड़ित पति ने कुछ समय पहले इस बात का खुलासा किया था कि उसकी पत्नी को बियर, बिरयानी, सिगरेट और गुटके की लत है और इस लत ने उसकी पत्नी को हिंसक बना दिया है। इतना ही नहीं खबर यह भी है की पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से भी पति परेशान था।

उसने इसके बारे में भी शिकायत की थी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सियोहारा पुलिस ने मैहर जहां को गिरफ्तार कर लिया है पर मीडिया रिपोर्ट में पुलिस की जानकारी के हवाले से लिखा गया है कि पीड़ित पति ने अपने बयान में यह भी बताया है कि पत्नी उसे नशीला पदार्थ मिलकर मारपीट करती थी, उसके हाथ पैर को बांधकर उसके शरीर को सिगरेट से जलती थी, इतना ही नहीं एक बार पत्नी ने पति के अंगों को काटने का भी प्रयास किया था, सोशल मीडिया पर इस महिला को लेकर तेजी से चर्चा हो रही है। उत्तर प्रदेश की महिला को क्रूर महिला करार दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर महिला की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना