Representative image 
राज्य

महाराष्ट्र में मराठवाड़ा कैबिनेट बैठक के मद्देनजर औरंगाबाद की स्कूलों में छुट्टियां

वैष्णवी वंजारी

औरंगाबाद: मराठवाड़ा कैबिनेट को लेकर और एक जानकारी सामने आई है। दरअसल महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सात साल बाद मराठवाड़ा कैबिनेट की बैठक हो रही है और अब इस बैठक की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। जी हां आपको बता दें कि इस बैठक की पृष्ठभूमि में सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शहर में प्रवेश कर चुके हैं। इसके चलते शहर की कई महत्वपूर्ण सड़कों पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। बैठक को मद्देनजर रखते हुए कुछ सड़कें बंद कर दी गई है। इसलिए शहर के कुछ निजी स्कूलों में आज छुट्टी दे दी गई है। 

जी हां जैसा कि  हमने आपको हाल ही में जानकारी दी कि औरंगाबाद शहर में हो रही कैबिनेट बैठक के मद्देनजर शहर पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जिस इलाके में कैबिनेट की बैठक हो रही है वहां कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि इसके साथ ही जालना रोड पर ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है। शहर की पांच सड़कों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इन सबके बीच कुछ निजी स्कूलों ने आज स्कूलों में छुट्टियां दे दी हैं।

सड़कों पर पुलिस की निगरानी जारी है। ऐसे में ट्रैफिक जाम होने की संभावना रहती है और स्कूल बसों के फंसने का भी डर रहता है। ऐसे में संभावना है कि अगर इस ट्रैफिक में बस फस गई तो बच्चों के माता-पिता भी परेशान होंगे। इसलिए कुछ स्कूलों ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। 

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत