राज्य

महाराष्ट्र: नागपुर में शकिले पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: जहां कल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिलाओं के सम्मान में जागतिक महिला दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। वही महाराष्ट्र के नागपुर में महिला के ससथ जो हुआ है वह दिल दहला देने वाला है। जी हां आए दिन नागपूर में हत्या के मामले बढ़ते नजर आ रहे है ऐसे में हत्या से जुड़ी और एक खबर सामने आई है, दरअसल पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा... 

शहर में सनसनी 

आपको बता दें कि ये हैरान कर देने वाली घटना नागपुर के मिनीमाता नगर में हुई है, जो शहर के कलमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जिस महिला की हत्या हुई है उसका लतिका भारद्वाज है। आरोपी पति का नाम अमर भारद्वाज है। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। 

शकीला है पति 

दरअसल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि दंपति अमर और लतिका भारद्वाज कुछ समय से नागपुर के मिनीमाता नगर में रह रहे थे। अमर सब्जी का ठेला चलाता था जबकि मृतक लतिका ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उनकी दो बेटियां हैं। अमर को शक हुआ। वह हमेशा अपनी पत्नी पर शक करता था। इस बात को लेकर अक्सर उनके बीच तीखी नोकझोंक होती थी। विवाद बढ़ने पर दोनों एक ही घर में अलग-अलग रह रहे थे। 

युवक घर आ तो... 

मिली जानकारी के मुजरिम लतिका के घर एक युवक किसी काम से आया हुआ था। अमर ने उसका विरोध किया। इसी बात को लेकर अमर और लतिका में कहासुनी हो गई। कहासुनी इस हद तक बढ़ गई कि अमर ने लतिका को घर के अंदर बुलाया और उसके साथ तीखी नोकझोंक की और उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। इस घटना में लतिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी घर पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। 

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए